प्रदर्शन: धान उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर भड़का जनाक्रोश

धान उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर भड़का जनाक्रोश
  • धान उत्पादक किसानों की मांगे
  • भड़का जनाक्रोश
  • 9 नवंबर को महा जनआक्रोश मोर्चा निकाला

डिजिटल डेस्क, भंडारा। धान उत्पादक किसानों की विविध मांगों को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार 9 नवंबर को महा जनआक्रोश मोर्चा निकाला। मोर्चे का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विधायक नाना पटोले ने किया। राष्ट्रीय महामार्ग पर किसानों की मांगों को लेकर नाना पटोले समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठिया आंदोलन किया। मोर्चे को त्रिमूर्ति चौक में संबोधित करते हुए नाना पटोले ने केंद्र तथा राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया।धान उत्पादकों की समस्याओं पर सरकार गंभीरता से विचार करे। अन्यथा कांग्रेस रास्ते पर उतरेगी ऐसी चेतावनी भी उन्होंने दी। उसके पश्चात सभी आंदोलक महामार्ग पर बैठ गए। जिसके कारण यातायात प्रभावित हुई। आखिरकार जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने जाकर विधायक नाना पटोले से चर्चा कर ज्ञापन स्विकारा। मोर्चे की शुरुआत शास्त्री चौक, हुतात्मा स्मारक से हुई। जनआक्रोश मोर्चा में सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन पंचभाई, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटि के उपाध्यक्ष नाना गावंडे, जिला परिषद अध्यक्ष गंगाधर जिभकाटे,पूर्व राज्यमंत्री बंडू सावरबांधे, जिला प्रभारी नंदा पराते, महिला जिलाध्यक्ष जयश्री बोरकर, युवक काँग्रेस जिलाध्यक्ष पवन वंजारी, पूर्व विधायक अनिल बावनकर, सभापति मदन रामटेके, सभापति रमेश पारधी, सभापति स्वाति वाघाये, प्रेमसागर गणवीर, मधुकर लिचडे, भरत खंडाईत एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रमुख मांगों में राज्य सरकार अकाल घोषित करें। सभी प्रकार के फसल बीमा की राशि तुरंत किसानों को करें। सरकारी समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र तुरंत शुरू कर धान को 700 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दें। जंगली जानवरों से हुए नुकसान की मुआवजा तुरंत प्रदान करे। ओबीसी छात्रावास तुरंत शुरू करें। घरेलू गैस तथा डीजल, पेट्रोल के दाम घटाएं। संजय गांधी निराधार योजना, श्रावणबाल योजना की राशि तुरंत जमा करे। जातिनिहाय जनगणना करें ऐसी प्रमुख मांगों समेत अन्य मांगों को का समावेश किया था।



Created On :   10 Nov 2023 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story