आय बढ़ी: एसटी विभाग ने एक दिन में कमाए 44 लाख रुपए

एसटी विभाग ने एक दिन में कमाए 44 लाख रुपए
  • एक दिन में कमाए 44 लाख
  • एसटी विभाग हुआ मालामाल

डिजिटल डेस्क, भंडारा. दीपावली मनाकर भाईदूज पर बहनें अपने भाइयों के घर जाती हैं। ऐसे समय एसटी बसों से भारी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। जिसके चलते बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इस बार भंडारा विभाग ने भाईदूज के दिन 15 नवंबर को एक दिन में एक लाख 26 हजार किमी बस फेरियां चलाई। जिसमें से विभाग को 44 लाख 42 हजार 15 रुपए की आय हुई। जबकि पिछले साल इसी दिन एसटी को 39 लाख सात हजार 396 रुपए की ही आय हुई थी। इस बार भाईदूज पर 13.68 प्रतिशत आय बढ़ी है। अभी बहनों की आवाजाही का सिलसिला आगे और आठ दिन जारी रहेगा। जिससे विभाग की आय में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

भंडारा विभाग में भंडारा, गोंदिया, साकोली, तिरोडा, तुमसर, पवनी ऐसे छह डीपो का समावेश है। प्रत्येक डीपों द्वारा अलग अलग अलग किलोमीटर तक बस फेरियां चलाई जाती है।

सभी छह डीपो ने मिलकर 11 से लेकर 15 नवंबर तक कुल पाच लाख 96 हजार 777 किलोमीटर तक बस फेरियां चलाई। जिसमें से विभाग को एक करोड़ 78 लाख 63 हजार 100 रूपए की आय हुई। विभागिय यातायात अधीक्षक प्रविण गोल्लर ने बताया कि दीपावली की शुरूआती दिनों में बसों में भीड़ कम रही। केवल धनतेरस के दूसरे दिन 11 नवंबर को विभाग की आय अच्छी रही। इस दिन विभाग को 41 लाख 34 हजार 22 रूपयों का राजस्व मिला। जबकि 12 व 13 नवंबर को आय 30 लाख से भी कम रही। 14 नवंबर को फिर से यात्रियों की संख्या बढ़ी तो विभाग ने 36 लाख दस हजार 489 रूपए कमाएं। दीपावली के पाच दिनों में सर्वाधिक आय भाईदूज के दिन हुई। इस दिन पिछले वर्ष की तुलना में 13.68 प्रतिशत अधिक यानी 44 लाख 42 हजार 15 रूपयों की आय हुई। आने वाले दिनों में एसटी बस की आय बढ़ने की उम्मीद जतायी गई है।

मुंबई-पुणे बस को मिला प्रतिसाद

इस बार भंडारा विभाग के भंडारा डीपो से यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे व मुंबई के लिए भी बस फेरियां चलाई गईं। लेकिन इन बस फेरियों को अपेक्षा अनुसार प्रतिसाद नहीं मिल पाया। बसों में 50 प्रतिशत यात्रियों ने ही यात्रा की। जिससे आय कम हुईा।


Created On :   17 Nov 2023 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story