भंडारा: बाघ ने बैल को बनाया निवाला, गांववालों में डर का माहौल, वन विभाग को दी जानकारी

बाघ ने बैल को बनाया निवाला, गांववालों में डर का माहौल, वन विभाग को दी जानकारी
  • गांववालों में बना है डर का माहौल
  • भंडारा की घटना
  • वन निभाग से की मामले की शिकायत

डिजिटल डेस्क, गोबरवाही (भंडारा). समीपस्थ आसलपानी के पूर्व बीट कंपार्टमेंट नंबर 14 संरक्षित वन क्षेत्र में मंगलवार तड़के बाघ ने बैल का शिकार कर उसे अपना निवाला बनाया। मृत बैल पशुपालक आसलपानी निवासी किशोर मधुकर गोपाले का था। घटना की सूचना मिलते ही नाकाडोंगरी वनपरीक्षेत्र सहायक राउंड ऑफिसर जी.एस. बेले, बीट रक्षक अमोल धुर्वे एवं वन कर्मचारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पंचनामा किया। जानकारी के अनुसार किसान के बैल की कीमत अंदाजन 25 हजार बताई जाती है। गांवों और खेतों से लगकर वन क्षेत्र होने के कारण वन्य प्राणियों का खतरा हमेशा बना रहता है। जिसके कारण किसानों, ग्रामीणों में भय बना रहता है। खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। नाकाडोंगरी वनपरिक्षेत्र अधिकारी मनोज मोहिते के मार्गदर्शन मे मामले की जांच जारी है।

16 से 18 तक बारिश की संभावना

मौसम की बात करें तो भंडारा जिले में 16 से 18 मार्च तक बेमौसम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। पूर्व विदर्भ के कुछ जिलों में आने वाले दिनों में मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तेज हवाएं चलकर बारिश हो सकती हैं। मौसम बदला तो गेहूं, चना व अन्य रबी मौसम की फसलों का नुकसान हो सकता है। बारिश का पूर्व अनुमान व्यक्त करते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सतर्क रहने का आह्वान किया है।

Created On :   13 March 2024 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story