भंडारा: दोपहिया ने साइकिल सवार को उड़ाया, दो लोगों की लगी चोटें, तुमसर मार्ग पर हादसा

दोपहिया ने साइकिल सवार को उड़ाया, दो लोगों की लगी चोटें, तुमसर मार्ग पर हादसा
  • दोपहिया सवार गंभीर घायल
  • देव्हाडी – तुमसर मार्ग पर हुआ हादसा
  • दूसरी दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, तुमसर (भंडारा). सब्जियां बेचने जा रहे दोपहिया ने साइकिल सवार को टक्कर मारी। इस टक्कर में सड़क पर गिरने से दोपहिया सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।घटना गुरुवार, 22 फरवरी को सुबह 7.30 बजे देव्हाडी तुमसर मार्ग पर घटी। इस घटना में दोपहिया सवार व्यक्ति का नाम पता नहीं चला। सब्जियां बेचने के लिए अपने दोपहिया से तुमसर शहर आ रहा था। इसी दौरान दोपहिया ने पिछे से साइकिल सवार को टक्कर मारी। इस टक्कर में दोपहिया क्रमांक एम एच 35 ए.ई. 3528 का संतूलन बिगडकर दोपहिया सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया। इस हादसे में दोपहिया सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामस्थों ने घायल व्यक्ति को तुमसर के उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

उधर गोबरवाही में ट्रैक्टर दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरूवार 22 फरवरी को मृत्यु हो गई। मृतक का नाम तुमसर तहसील के मिटेवानी ग्राम निवासी पप्पू फत्तू बोपचे (38) है। तुमसर तहसील के मिटेवानी ग्राम में 21 फरवरी को हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में किसान पप्पू फत्तू बोपचे (38) गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नागपुर में ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी 22 फरवरी को मृत्यु हो गई। उसका गुरुवार 22 फरवरी को अंतिमसंस्कार किया गया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे एक बेटी है।

घर से भागे दो नाबालिगों को कुछ ही घंटों में खोज निकाला

उधर भीमनगर गोंदिया निवासी 11 एवं 12 वर्षीय दो नाबालिग 21 फरवरी को सुबह रोज की तरह स्कूल गए, लेकिन शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों एवं पालकों ने उनकी खोज शुरू की। पता नहीं लगा तो इसकी जानकारी गोंदिया शहर पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ कदम एवं विजय गराड ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चों की खोज के संबंध में शहर के सोशल मीडिया पर उनकी जानकारी प्रसारित की। एक नाबालिग इससे पूर्व भी विदर्भ एक्सप्रेस से भाग गया था एवं वह अकोला स्टेशन पर मिला था। पुलिस ने नागपुर, वर्धा, अकोला के आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस को उपरोक्त नाबालिगों की जानकारी एवं फोटो भेजकर खोज करने के लिए सूचना दी। जानकारी के आधार पर वर्धा की रेलवे पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों को रात में ही वर्धा रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने स्वयं घर से भागकर आने की बात बताई। उन्हें वर्धा जाने के लिए सूचित किया। जिस पर पालक वर्धा पहुंचे और दोनों बच्चे पुलिस द्वारा सकुशल उनके सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस की इस तत्पपूर्ता पूर्ण कार्रवाई की नाबालिगों के पालक एवं नागरिकों ने भी सराहना की है।


Created On :   23 Feb 2024 1:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story