युवा किसान की करंट लगने से मौत

युवा किसान की करंट लगने से मौत
  • अपने खेत में धान की फसल लगाई थी
  • किसान की करंट लगने से मौत

डिजिटल डेस्क, लाखनी/साकोली (भंडारा). खेत में धान की फसल को पानी देने के लिए गए किन्ही ग्राम के युवा किसान की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार,19 जुलाई को सुबह 8 बजे सामने आई। मृतक का नाम रवींद्र मन्साराम राखड़े (35) है। साकोली तहसील के किन्ही ग्राम में रवींद्र मन्साराम राखड़े यह अल्पभूमिधारक किसान रहता था।

उसने अपने खेत में धान की फसल लगाई थी। धान की फसल को पानी देने के लिए रोजमर्रा की तरह बुधवार की सुबह भी वह खेत गया था। पानी देने के लिए मोटरपंप का स्विच शुरू करने गए रवींद्र को वायरिंग शॉट होने के कारण पेटी को हाथ लगाते ही बिजली का जोरदार झटका लगा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के किसानों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी तथा पुलिस को भी सूचना दी।

घटनास्थल पर जाकर पुलिस ने पंचानामा किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय श्मशान भूमि में उनके पार्थिव पर अंतिमसंस्कार किया गया। उसके पश्चात पत्नी, दो बेटे एवं भरा पूरा परिवार है। घटना की जांच साकोली पुलिस कर रही है।

Created On :   20 July 2023 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story