- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- आयुर्वेद के क्षेत्र में उध्दवदास...
Bhopal News: आयुर्वेद के क्षेत्र में उध्दवदास मेहता के नाम से दिया जायेगा एक लाख रुपये का पुरुस्कार

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य शासन के आयुष विभाग ने पंडित उध्दवदास मेहता वैद्य शास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान स्थापित कर दिया है और इसके नियम भी जारी कर दिये हैं। इसके तहत मप्र में आयुर्वेद के क्षेत्र में ख्यातनाम संस्थान/शैक्षणिक संस्थान/व्यवसायिक संगठनों को उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया जायेगा। हर साल यह पुरुस्कार जिसमें एक लाख रुपये नकद एवं प्रमाण-पत्र दिया जायेगा, पंण्डित मेहता के जन्मदिवस 9 अगस्त को भोपाल में समारोहपूर्वक प्रदान किया जायेगा। आयुष राज्य मंत्री की अध्यक्षता में चयन समिति होगी।
Created On :   30 Sept 2026 12:04 AM IST
Next Story












