MP News: उप निर्वाचन पंचायतों और नगर परिषद सुसनेर में मतदान आज रहेगा अवकाश

उप निर्वाचन पंचायतों और नगर परिषद सुसनेर में मतदान आज रहेगा अवकाश

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य शासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के अनुसार मतदान के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। आज जिला आगर-मालवा की नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद का निर्वाचन होगा। पंचायतों में भी उप चुनाव के लिए मतदान आज होगा। पंच पद के लिये मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पर ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकास खण्ड मुख्यालय पर ईवीएम से की जाने वाली मतगणना 3 अक्टूबर को होगी।

इसी दिन सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगी। जिला पंचायत सदस्यों एवं पंच पद के लिए परिणामों की घोषणा 5 अक्टूबर 2026 को होगी। ज्ञात हो कि जिला पंचायत के 7, जनपद पंचायत के 28 और सरपंच के 110 पदों के लिये उप निर्वाचन होगा। पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य के 7, जनपद पंचायत सदस्य के 28, सरपंच के 110 और 4090 पंच पद के लिये उप निर्वाचन होगा।

Created On :   29 Sept 2026 11:58 PM IST

Tags

Next Story