Bhopal News: 'एमपी को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का अहम योगदान', किसान चौपाल में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

एमपी को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का अहम योगदान, किसान चौपाल में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव
कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास भोपाल से अनूपपुर में हुए बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर किसानों से संवाद किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास भोपाल से अनूपपुर में हुए बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मप्र को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का बड़ा योगदान है। अनूपपुर जल संपदा से संपन्न है। केवई उद्वहन सिंचाई परियोजना के माध्यम से सिंचाई मजबूत हो रही है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में ज्वार, बाजरा जैसे श्रीअन्न के साथ धान उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। उन्होंने किसानों से समय रहते पंजीयन कराने का भी आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान चौपालें लगाकर किसान हितैषी योजनाओं का प्रसार-प्रचार करें। इनके माध्यम से समस्याओं का भी समाधान करें। उन्होंने कहा कि अनूपपुर में धान, गेंहू, दलहन और तिलहन के उत्पादन के साथ हमारे किसान नई तकनीक और नई फसलों को अपना रहे हैं। किसानों द्वारा मशरूम और स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को पशुपालन, दुग्ध उत्पादन जैसी गतिविधियां अपनाते हुए नवीन तकनीक और नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि का भविष्य उज्ज्वल है, किसान अपने बच्चों को कृषि उद्योगों से जोड़े। राज्य सरकार हर कदम पर किसानों के साथ है।

किसानों ने बताए कृषि यंत्रीकरण के लाभ

बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर जिले के प्रगतिशील किसानों से वर्चुअल संवाद भी किया। किसानों ने कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों, कृषि यंत्रीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा पशुपालन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी साझा की। पुष्पराजगढ़ के रमेश सिंह और अरुण कुमार चन्द्रवंशी ने आधुनिक कृषि यंत्रों एवं सिंचाई सुविधाओं से होने वाले लाभ के बारे में बताया। प्रेमलाल केवट ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जबकि रामभजन ने फसल प्रदर्शन एवं किसान खेत पाठशाला की जानकारी दी। पशुपालक माधव सिंह राठौर ने उन्नत पशुपालन एवं कृत्रिम गर्भाधान तकनीक से बढ़े दुग्ध उत्पादन की जानकारी दी।

Created On :   30 Sept 2026 12:01 AM IST

Tags

Next Story