- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भाजपा नेता दिव्यऋषि की करंट लगने से...
Bhopal News: भाजपा नेता दिव्यऋषि की करंट लगने से मौत की जांच करेगी समिति, 5 दिन में देगी रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के डीबी मॉल, एमपी नगर में रविवार रात को डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल पर करंट के चलते भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। दिवंगत तिवारी की मौत को लेकर वकीलों और कुछ संगठन के लोगों ने सोमवार को एमपी नगर थाने में एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है। भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति बनाई गई है। जिसमें अपर कलेक्टर सुमित पांडे, भोपाल सीएमएचओ मनीष शर्मा, विद्युत कार्यपालन यंत्री मोहम्मद जावेद और प्रदीप सिंह चौहान मप्र क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। समिति को पांच दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक जिस बिजली के पोल से दिव्यराज तिवारी की मौत हुई है उसमें कई लोगों ने करेंट आने की शिकायत की थी। इससे पहले भी कई लोगों को पोल से करेंट लग चुका था। लेकिन सिस्टम की लापरवाही के चलते तिवारी को अपनी जान गवानी पड़ी।
यह भी पढ़े -बीजेपी कोर कमेटी की बैठक कल, महाकाल दर्शन के बाद एक्शन मोड में बीजेपी के नए संगठन महामंत्री, कल भोपाल में लेंगे बड़ी बैठक
जांच में सामने आया कि इस पोल के कट पॉइंट पर पिछले 3-4 दिन में 7 से ज्यादा लोगों को करंट लग चुका था। इसकी शिकायत भी की गई थी। इसके बावजूद सुधार कार्य नहीं किया गया। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने कट पॉइंट पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी। नगर निगम का कहना है कि पोल में करंट कैसे आया, इसका परीक्षण कराकर सुधार कराया जाएगा। पहले इस पोल में करंट आने की कोई शिकायत नहीं मिली थी। स्ट्रीट लाइट का यह पोल मेट्रो प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य के दौरान लगाया गया था। इसका रखरखाव नगर निगम करता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   29 Sept 2026 11:36 PM IST














