MP News: वर्क-लिव-ग्रो मॉडल पर ग्रीन और स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क सतगढ़ी का भूमि पूजन आज

वर्क-लिव-ग्रो मॉडल पर ग्रीन और स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क सतगढ़ी का भूमि पूजन आज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के सतगढ़ी में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्रीन और स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि पूजन करेंगे। इस पार्क को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क नाम दिया गया है। कार्यक्रम में देश और प्रदेश के प्रमुख उद्योगपति, निवेशक और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। लगभग 173 एकड़ में यह पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, सड़क एवं परिवहन संपर्क, आईटी एवं एआई आधारित सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग कॉम्प्लेक्स व भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।

इसे वर्क-लिव-ग्रो मॉडल बनाया जाएगा। यहां उद्योगों के साथ कौशल विकास, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण जीवन की आवश्यक सुविधाओं का समन्वय होगा। पार्क से 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार की संभावना है। यहां 10 हजार लोगों की क्षमता वाला 25 एकड़ में विश्वस्तरीय कन्वेंशन एवं एग्जिबिशन सेंटर भी प्रस्तावित है।

Created On :   7 July 2026 12:50 AM IST

Tags

Next Story