- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- दतिया उप-चुनाव के लिए प्रदेश...
दतिया उप-चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी ताकत के साथ तैयार- कांग्रेस नेता जीतू पटवारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दतिया में उप-चुनाव की घोषणा के बाद से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी ने दतिया में उप-चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी , पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह सहित तमाम पदाधिकारी दतिया में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान जीतू पटवारी ने दतिया में ऐतिहासिक जीत का दावा किया है।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनाव में जनता के आशीर्वाद से जीत दर्ज करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने सत्ता के दबाव, लगातार अदालतों के चक्कर और हर तरह के राजनीतिक षड्यंत्र के बावजूद कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने जनता के वोट, लोकतंत्र और अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। ढाई वर्ष पहले जनता ने भाजपा के अहंकार को हराकर कांग्रेस पर विश्वास जताया था। इस बार भी दतिया की जनता अहंकार, अन्याय और लोकतंत्र विरोधी सोच को करारा जवाब देकर लोकतंत्र की रक्षा करेगी। पटवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें। लोकतंत्र की हत्यारों को अब हम सबक सिखाएंगे। दतिया एक बार जीता था फिर जीत के बताएँगे।
Created On :   7 July 2026 12:57 AM IST












