- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- एयर होस्टेस, कैबिन क्रू, ग्राउण्ड...
MP News: एयर होस्टेस, कैबिन क्रू, ग्राउण्ड स्टाफ को ट्रैंड करने सरकार कराएगी दूसरे राज्यों का स्टडी टूर

यह भी पढ़े -भोपाल पूर्व जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट पहुंचा मामला
डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में बढ़ती एविएशन गतिविधियों के मद्देनजर यहां विमान पारिचारिका (एयर होस्टेस), कैबिन क्रू, ग्राउण्ड स्टाफ, कस्टमर सर्विस एक्जीक्युटिव आदि की नौकरियां मप्र के लोगों को ही दिलाने के लिये राज्य सरकार अन्य राज्यों जैसे उप्र, केरल, उत्तराखण्ड आदि का अध्ययन दौरा करायेगी। वल्लभ भवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग को अध्ययन दौरा करने वाले दल को नियुक्त करने के लिये कहा गया है जिसमें विमानन विभाग भी सहायता करेगा।
यह भी पढ़े -नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, मीनाक्षी नटराजन बोलीं- अमृतकाल में बन रहे चोरी के नए कीर्तिमान
इन नौकरियों के लिये उत्तीर्ण किये जाने वाले कोर्स मप्र के सरकारी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में भी प्रारंभ करने की तैयारी है। यह कार्यवाही मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर की जा रही है। अभी इन नौकरियों के कोर्स करने के लिये अन्य राज्यों में संचालित इन कोर्स के लिये करने युवाओं को जाना पड़ता है जिसमें काफी राशि व्यय करना पड़ती है।
Created On :   7 July 2026 12:36 AM IST












