Shahnagar News: बोलेरो चालक को आई झपकी, पिकअप से टकराई 2 गंभीर, 7 घायल

बोलेरो चालक को आई झपकी, पिकअप से टकराई 2 गंभीर, 7 घायल
मामला कटनी-पन्ना NH-43 शिकारपुरा के धामू मोड़ का

डिजिटल डेस्क,शाहनगर। शाहनगर से 22 किलोमीटर दूर कटनी-पन्ना नेशनल हाईवे 43 पर बोलेरो और पिकअप में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 7 लोगों को चोटें आई हैं, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको पवई से पन्ना रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले के पवई स्थित बघाई मोड़ के समीप BSNL टावर लगाया जाना था। कटनी जिले के बीएसएनएल ऐक्सचेन्ज आफिस से टावर का वायर एवं पाइप लेकर पिकअप वाहन क्रमांक MP 35 Ze -1843 में चालक सहित अशोकनगर जिले के 7 लेबर सवार थे जिनमें गोपाल आदिवासी पिता मुन्ना आदिवासी, 30 साल, चंदेरी अशोकनगर. जयसिंह पिता अशोक परिहार, 19 साल, निवासी सिली चंदेरी तीकू आदिवासी पिता गणेश आदिवासी, 23 साल, अशोकनगर ब्रजमोहन आदिवासी पिता अन्नू आदिवासी, 17 साल, चंदेरी जितेन्द्र आदिवासी पिता मोहन आदिवासी, 18 साल, चंदेरी मुकेश पाल पिता कैलाश पाल, 35 साल, चंदेरी कल्लू आदिवासी पिता रायसूर आदिवासी, 45 साल तभी पवई की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक MP 35 ZA 7626 के चालक को झपकी आ गई और बोलेरो ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई। हादसे की सूचना पर 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा। पवई से भी 112 वाहन पहुंच गया।

बुलेरो के चालक चंद्रमणि उर्फ चंद्रपाल पटेल पिता महेंद्र पटेल, 19 वर्ष, निवासी अमानगंज प्रतिपाल सिंह पिता गर्जन सिंह, 30 वर्ष, निवासी अमानगंज मुकैहा को चोटे आई है सभी घायलों को पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को पन्ना रेफर कर दिया गया।

Created On :   2 Oct 2026 9:10 PM IST

Next Story