Shahnagar News: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम
ग्राम पंचायत शाहनगर में गांधी स्मारक के पास कार्यक्रम आयोजित हुआ

डिजिटल डेस्क,शाहनगर। शाहनगर मुख्यालय सहित बोरी, बिसानी, टिकरिया, सारंगपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ग्राम सभाओं सहित स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायत शाहनगर में गांधी स्मारक के पास कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां सरपंच मनोज जैन (शीरू) ने सफाईकर्मी / सफाई मित्रों को शाल एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और स्वच्छ भारत में उनके योगदान को सराहा।

रामपुर खजरी में गांधी जयंती पर हुआ कार्यक्रम

इसी क्रम में ग्राम पंचायत रामपुर खजरी में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता श्री रामप्यारे मिश्रा ने महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्गों का अनुसरण कर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है और बापू के स्वच्छता के सपने को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर गुल्ली आदिवासी, सुधराम आदिवासी, रामलाल आदिवासी, काशीराम आदिवासी, लम्पट आदिवासी, शौकी लाल, कोमल आदिवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Created On :   2 Oct 2026 8:26 PM IST

Next Story