शादी से लौट रहे थे बाइक सवार, चांद के खमरा की घटना

शादी से लौट रहे थे बाइक सवार, चांद के खमरा की घटना

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। चांद के ग्राम खमरा में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे को गंभीर अवस्था मेंं शहर के निजी अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच मेें लिया है।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि चांद के ग्राम छिंदी निवासी ५० वर्षीय मंगल सिंह पिता अमान सिंह चौरिया और गोविंद चौरिया शनिवार को चारढाना में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। खमरा पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद चौरिया की मौके पर मौत हो गई थी। मंगल चौरिया की हालत गंभीर थी। परिचितों ने मंगल चौरिया को निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान मंगल चौरिया की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

मजदूर पर गिरी दीवार, हालत गंभीर-

सौंसर के नंदवानी में शनिवार को एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में एक मजदूर ३५ वर्षीय रामशाह पिता शिंदू धुर्वे को गंभीर चोट आई है। सौंसर अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में रामशाह धुर्वे का इलाज चल रहा है।

Created On :   21 May 2023 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story