- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पातालकोट एक्सप्रेस...बेस्वाद भोजन...
Chhindwara News: पातालकोट एक्सप्रेस...बेस्वाद भोजन के सहारे 15 सौ किमी का सफर

- 26 घंटे से अधिक समय लगता है सिवनी से फिरोजपुर पहुंचने में
- यात्रियों की भोजन व्यवस्था के लिए ट्रेन में नहीं है पेंट्रीकार
- सिवनी से पातालकोट के बीच ट्रेन करीब 1493 किमी का सफर तय करती है।
Chhindwara News: सिवनी से पातालकोट के बीच चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस में यात्रियों को बेस्वाद भोजन के भरोसे 26 घंटे से अधिक का समय व्यतीत करना पड़ता है। दरअसल इस ट्रेन में भोजन व्यवस्था के लिए पेंट्रीकार की सुविधा नहीं है। समय के साथ साथ इस ट्रेन की दूरी तो बढ़ाई गई लेकिन इसमें पेंट्रीकार की सुविधा उपलब्ध कराने की ओर रेलवे का ध्यान नहीं है।
सिवनी से पातालकोट के बीच ट्रेन करीब 1493 किमी का सफर तय करती है। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा उपलब्ध होती है, जिससे यात्रियों को स्वादिष्ट और स्तरीय भोजन उचित कीमत पर प्राप्त हो सके। पातालकोट एक्सप्रेस 1493 किमी का सफर तय करने में 26 घंटे से अधिक का समय लेती है लेकिन इसमें यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
पातालकोट एक्सप्रेस में भोजन यान की जरूरत
बुधवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में डीआरयूसीसी मेंबर्स की बैठक आयोजित की गई है। इसमें पातालकोट एक्सप्रेस में पेंट्रीकार लगाए जाने का मुद्दा भी रखेंगे।
-सत्येंद्र ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल
रेलवे द्वारा छिंदवाड़ा की अनदेखी की जा रही है। पातालकोट एक्सप्रेस में पेंट्रीकार की सुविधा शुरु की जानी चाहिए।
-अजय सिन्हा, पूर्व जेडआरयूसीसी मेंबर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन
पातालकोट एक्सप्रेस सुपर फास्ट ट्रेन एक लंबी दूरी की गाड़ी है। यह ट्रेन सिवनी से सुबह 8.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11बजे के बाद फिरोजपुर पहुंचती है। सिवनी, छिंदवाड़ा, परासिया और जुन्नारदेव से दिल्ली या पंजाब की यात्रा पर जाने वाले याित्रयों को ट्रेन में भोजन के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस ट्रेन में पेंट्रीकार की सुविधा प्रारंभ की जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को स्वादिष्ट और स्तरीय भोजन उपलब्ध हो सके।
-डॉ. पीएस भाटिया, संयोजक, रेल विकास मंच
सिवनी से फिरोजपुर के बीच चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस करीब 1493 किमी की दूरी 26 घंटे से अधिक समय में तय करती है। ट्रेन में पेंट्रीकार नहीं होने के कारण बाहरी व्यक्तियों द्वारा ट्रेन में खाना, पानी, नाश्ता अधिक दामों में बेरोकटोक बेचा जाता है। इस ट्रेन में पेंट्रीकार लग जाने से यात्रियों को उचित दाम पर खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी, साथ ही रेलवे का भी रेवेन्यू बढ़ेगा।
-डीआर सिगोतिया, अध्यक्ष, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे पेंसनर्स एसोसिएशन
Created On :   16 July 2025 2:16 PM IST