पांढुर्ना के युवक का महाराष्ट्र में मिला शव

पांढुर्ना के युवक का महाराष्ट्र में मिला शव
- लातूर में फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने जताया संदेह

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/पांढुर्ना। पांढुर्ना के ग्राम पौनार के एक युवक का शव महाराष्ट्र लातूर के ग्राम आवसा स्थित फैक्ट्री क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों द्वारा मौत पर संदेह जाहिर कर महाराष्ट्र पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। वह सोया फैक्ट्री में काम करने गया था।

पांढुर्ना के ग्राम पौनार निवासी 22 वर्षीय मारूति पिता गोदरी कोराची महाराष्ट्र के लातूर स्थित सोया फैक्ट्री में ठेकेदारी पर काम करने गया था। 5 मई को फैक्ट्री क्वार्टर में मारूति का शव फंदे पर लटका मिला। लातूर पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मारूति डिप्रेशन में था। संभवत: इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने मामले को संदेहास्पद बताकर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चार बहनों का इकलौता भाई था मारूति-

मारूति की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मारूति चार बहनों का इकलौता भाई था। इकलौते भाई की संदेहास्पद मौत से बहनें और पूरा परिवार सदमे में है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को मारूति का शव ग्राम पौनार लाया गया। सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।

Created On :   8 May 2023 5:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story