गर्मी से मरीज हलाकान, एसी केबिन में डॉक्टर, वार्डों में मरीजों के लिए कूलर तक नहीं

गर्मी से मरीज हलाकान, एसी केबिन में डॉक्टर, वार्डों में मरीजों के लिए कूलर तक नहीं

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी में हलाकान है। ४१ डिग्री तापमान में मरीज पंखे के भरोसे है। जिला अस्पताल के पांच मंजिला बिल्डिंग दोपहर के वक्त भट्टी बन जाती है। मेल मेडिकल, फीमेल मेडिकल, सर्जिकल, शिशु वार्ड, आर्थोपेडिक और गायनिक वार्ड में भर्ती मरीजों की गर्मी से हालत खराब है। इस भीषण गर्मी में अभी तक वार्डों में कूलर नहीं लगाए गए है। वहीं दूसरी ओर मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने वाले जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के आला अधिकारी एसी केबिन में ठंडी हवा ले रहे है।

वार्ड परिसर में बंद पड़े एसी-

पूरे अस्पताल में सिर्फ फीमेल मेडिकल में एक कूलर लगा दिखाई दिया। वह भी मेंटेनेंस के अभाव में बंद पड़ा है। शिशु वार्ड परिसर में तीन से चार कूलर पड़े है। कूलर की मोटर खराब है। जिनकी मरम्मत तक नहीं हो सकी है।

डॉक्टरों के केबिन में एसी-

गर्मी से चिकित्सकों को राहत देने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी यूनिट तक एसी लगाए गए है। प्रबंधन को चिकित्सकों के साथ-साथ मरीजों को भी ख्याल रखना जरुरी है। मरीजों के लिए एसी न सही कूलर की व्यवस्था जरुरी है। खासकर गायनिक वार्ड में भर्ती प्रसुताओं के लिए। यहां जच्चा-बच्चा भीषण गर्मी से हलाकान है।

गायनिक वार्ड में शनिवार दोपहर को भट्टी बना हुआ था। गर्मी और उमस से जच्चा-बच्चा परेशान।

क्या कहते हैं अधिकारी-

पुराने कूलरों का मेंटेनेंस किया जा रहा है। नए कूलर एसएनसीयू और बच्चा वार्ड में दिए गए है। अन्य वार्ड में डिमांड के आधार पर कूलर दिए जा रहे है।

- डॉ.संजय जैन, आरएमओ, जिला अस्पताल

Created On :   21 May 2023 2:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story