Jabalpur News: 10 क्षेत्रों के 51 प्रतिभागियों ने मंच पर दिखाया हुनर

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद, एम.पी. पाॅवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में 48वीं अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का तरंग प्रेक्षागृह में शुभारंभ हुआ। मुख्य अभियंता मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित समारोह में प्रथम दिवस सिरमौर, उज्जैन, इंदौर सहित कुल 10 क्षेत्रों के 51 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। उद््घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एमपीपीएमसीएल कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) एफके मेश्राम रहे।
अध्यक्षता पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन), एम.ए. कुरैशी द्वारा की गई। समारोह में विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता (प्रवर्तन), देवेन्द्र कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) संजय निगम, महाप्रबंधक, नितिन खत्री, संयुक्त संचालक (वित्त) विक्रम भास्कर एवं कार्यालय मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र, अधीक्षण अभियंता, लोकेश साहू उपस्थित रहे। प्रथम दिवस महिला एवं पुरुष वर्ग में सुगम गायन (फिल्मी, गैर-फिल्मी एवं मौलिक) तथा शास्त्रीय गायन की प्रतियोगिताएं हुईं।
निर्णायक दिलीप कोरी एवं प्रवेश चौधरी ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। वहीं संगत कलाकारों के रूप में निरंजन पुरी, श्रीपाद कायंडे एवं अंकुर झा ने सहयोग प्रदान किया। मुख्य अभियंता एस.के. गिरिया के मार्गदर्शन में अधीक्षण अभियंता खुशीयाल शिववंशी, अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा एवं कार्यपालन अभियंता सतीश तिवारी का सहयोग रहा। समापन समारोह आज शाम 5 बजे तरंग प्रेक्षागृह, रामपुर, जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। संचालन प्रबंधक (आई.टी.) प्रशांत दत्ता द्वारा किया गया।
Created On :  
