प्लेटफॉर्म में पहुँचने के बाद पता चला कि रीशेड्यूल हुई ट्रेन

प्लेटफॉर्म में पहुँचने के बाद पता चला कि रीशेड्यूल हुई ट्रेन
तीसरे दिन भी देरी से रवाना हुई सोमनाथ एक्सप्रेस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

जबलपुर मंडल के परिचालन विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को स्टेशन पहुँचने के बाद पता चल रहा है कि ट्रेन देरी से आएगी। रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन के रद्द होने की जानकारी यात्रियों को मैसेज के माध्यम से नहीं दी जा रही है, जिससे जब यात्री स्टेशन पर पहुँच जाते हैं, तब उन्हें पता चलता है कि ट्रेन घंटों देरी से रवाना होगी। इस दौरान यात्री भरी गर्मी में प्लेटफाॅर्म पर बैठने मजबूर हो रहे हैं।

रविवार को भी जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना हुई, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जबलपुर से सोमनाथ जाने वाली राजकोट एक्सप्रेस जबलपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होती है। रेलवे द्वारा जारी किए गए समय पर यात्री प्लेटफाॅर्म पर पहुँच गए। यहाँ पहुँचने के बाद पता चला कि ट्रेन करीब 2 घंटे देरी से यानी 4 बजे रवाना होगी, जिसके कारण कई यात्री तो मजबूरी में घर लौट गए लेकिन ज्यादातर यात्रियों के पास कोई विकल्प नहीं बचा और उन्हें प्लेटफाॅर्म में ही रुकना पड़ा।

अचानक बदला प्लेटफाॅर्म, मची भगदड़

यात्रियों में उस वक्त और आक्रोश बढ़ गया जब प्लेटफाॅर्म क्रमांक 1 पर आने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस का प्लेटफाॅर्म अचानक बदलकर 4 नंबर कर दिया गया। इस दौरान यात्री अपना लगेज लेकर इस प्लेटफाॅर्म से उस प्लेटफाॅर्म पर दौड़ते नजर आए। इसके बाद भी उन्हें प्लेटफाॅर्म नंबर 4 पर गाड़ी का इंतजार करना पड़ा, यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे लेट रवाना हुई। इस दौरान प्लेटफाॅर्म पर दूसरी गाड़ी के इंतजार में बैठे यात्रियों की भीड़ देखते ही बन रही थी। गर्मी में यात्रियों को भीड़ के बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Created On :   26 Jun 2023 9:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story