मेरी चौखट पे चलकर चारों धाम आए हैं, अवध में राम आए हैं...

संस्कारधानी में रामनवमी पर हुए विविध आयोजन, उत्साह से शामिल हुए भक्त

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राकट्योत्सव पर बुधवार को पूरी संस्कारधानी अवध जैसी नजर आई। सुबह से ही मंदिरों और घरों में प्रभु श्रीराम का पूजन आरंभ हो गया। कन्या भोज के साथ हवन-आरती का आयोजन िकया गया। दोपहर 12 बजते ही मंदिरों में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। नवमी पर माँ सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। इस दौरान देवी मंदिरों में विविध अनुष्ठान हुए। प्रभु श्रीराम के प्राकट्योत्सव पर श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान एवं श्रीराम मंदिर के नेतृत्व में पुराने बस स्टेंड से संतों के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। डॉ स्वामी नरसिंहदास, डॉ स्वामी मुकुंद दास, स्वामी रामराजाचार्य, स्वामी पगलानंद जस्वामी गिरिजानंद ने यात्रा का नेतृत्व किया। हनुमान चालीसा पाठ कर शोभायात्रा प्रारंभ हुई।

अयोध्या राम मंदिर, शबरी द्वारा भजन गाते हुए, सीता स्वयं, श्रीराम द्वारा िहरण को तीर चलाना, कुंभकरण युद्ध, तुलसीदास द्वारा भजन गाते हुए सहित अन्य सजीव झाँकियाँ शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। बैंड और ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु श्रीराम के जयकारे लगाते हुए निकले। स्कॉन मंदिर की भजन मंडली द्वारा शानदार कीर्तन की प्रस्तुति दी गई, जिसे सुन श्रद्धालु भावुक होकर नाचने लगे। श्रीराम मंदिर मदन महल, श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर सहित अन्य मंदिरों की झाँकियाँ शोभायात्रा में शामिल हुईं। मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, कोतवाली होते हुए यात्रा का समापन मिलौनीगंज स्थित गोविंदगंज रामलीला मैदान में धर्मसभा के रूप में हुआ। यात्रा में श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन मखीजा, शरद

काबरा, आचार्य राधिक प्रसाद मिश्रा, अनिल तिवारी, विजय सरागवी, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, अंजू भार्गव, नीता भाटिया आदि मौजूद रहीं।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

शोभायात्रा का जगह-जगह मंच लगाकर स्वागत िकया गया। इस दौरान पुष्पवर्षा भी हुई। जबलपुर अग्रवाल सभा द्वारा कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में यात्रा का स्वागत िकया गया। इस दौरान भगवान की आरती की गई। अध्यक्ष यतीश अग्रवाल, सचिव अनूप अग्रवाल ने संतों को पुष्प मालाएँ पहनाईं। इस अवसर पर गोपाल खजांची, अंशुल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, महेन्द्र अगवाल, रामबाबू अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल बब्बाजी, सहित अन्य उपस्थित रहे। इसी तरह सूर्यवंशी कछवाहा-कुशवाहा राजपूत महासभा के प्रमोद पटेल, रविकरण साहू, रामनारायण गुप्ता, नीलेश अग्रवाल आदि ने स्वागत किया।

कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन

आदर्श नगर स्थित हनुमान मंदिर में अखंड मानस पाठ के समापन पर हवन एवं पूूजन किया गया। पुरोहित पं सुभाष द्विवेदी, पं राजेश पाठक ने पूजन संपन्न कराया। दोपहर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन िकया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

राम रथ यात्रा में गूँजा जयश्री राम

गढ़ा स्थित श्री अवधेश्वर राजा राम मंदिर हनुमान बाग धाम से पं. ब्रजेश मिश्रा ने सान्निध्य में श्री राम रथ यात्रा निकाली गई। वर्ष भर में एक बार गर्भगृह से निकलकर भगवान भ्रमण के लिए निकलते हैं। यात्रा के पूर्व गर्भगृह में विग्रहों का पूजन िकया गया। यात्रा में अश्वदल, बैण्ड, धमाल सहित विविध झाँकियाँ यात्रा का आकर्षण रहीं। यात्रा श्री हनुमान बाग धाम से छोटी बजरिया होते हुए विभिन्न मार्गों में भ्रमण के बाद हनुमान बाग धाम में पूर्ण हुई। इसमें अभय पचौरी, डॉ. आशीष िमश्रा, दीपक उपाध्याय, आशु सेठी, सुधीर चौरसिया, अवधेश पचौरी, मुकेश मिश्रा आदि शामिल हुए।

रामलला मंदिर में राम विग्रह का पूजन

रामलला मंदिर गौरीघाट में रामनवमी उत्सव का आयोजन िकया गया। श्री राम विग्रह का पूजन, सामूहिक श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम विग्रह का अभिषके भोग के बाद हवन हुआ। प्रधान पुजारी पं. आचार्य इंद्रभान तिवारी, रामबहादुर तिवारी, शिव कुमार, सुशील तिवारी, कृष्णम तिवारी, मनोज तिवारी, प्रमोद ितवारी आदि उपस्थित रहे।

जरूतरमंदों को कराया भोजन

माँ सीता प्रसाद रोटी ग्रुप द्वारा जरूरतमंदों को भोजन की थाली भेंट की गई। हलवा, पुरी-सब्जी, पुलाव, मिष्ठान का महाभोग मेडिकल, तिलवारा, सदर, गोरखपुर, नौदिरा ब्रिज में वितरित किया गया। इस दौरान अशोक मक्कड़, सिद्धार्थ गोलछा, मोहित ठाकुर, डॉ वाणी अहलूवालिया, आदर्श अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

निकले जवरा विसर्जन चल समारोह

चैत्र नवरात्र की नवमी पर जगह-जगह जवारा चल समारोह निकाले गए। माँ शारदा आशीष दरबार शक्तिनगर में स्थापित कलश जवारे का िवसर्जन समारोह निकाला गया। गौरीघाट में जवारे विसर्जित िकए गए। मुकेश कुमार कुशवाहा, मिलन मुखर्जी, जयंत क्षिरसागर, संजय बारहा, सुबोध मिश्रा, सुधांशु उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। इसी तरह नव शक्ति मित्र मंडल, महिला मंडल एवं शक्तिनगर महाकाली समिति के तत्वावधान

में माँ सिद्धीदात्री मंदिर शक्तिनगर में आयोजित श्री नव चण्डी महायज्ञ एवं शक्ति उपासना का समापन जवारे विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में प्रशांत सिजरिया, गणेश तिवारी चंदन कोरी, किशोर सूर्यवंशी, संदीप शर्मा

अंकित श्रीवास्तव, तनु सीताराम पांडे आदि शामिल हुए। वहीं जगदीश अखाड़ा स्तिथ माता महाकाली दरबार छुट्टु पंडा का भव्य जवारा जुलूस िनकला। हनुमानताल में जवरों का विसर्जन किया गया।

मुख्यमंत्री ने नरसिंह मंदिर में किया पूजन

श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में निकाली गई श्री राम नवमी शोभायात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी शामिल हुए। इसके पूर्व मुख्यमंत्री नरसिंह मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भगवान नरसिंह एवं जगद्गगुरु श्यामदेवाचार्य महाराज के विग्रह का पूजन िकया।

Created On :   17 April 2024 6:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story