36 गोदामों में धान की जाँच करेगी भोपाल की टीम, किसानों ने शुरू किया धर

36 गोदामों में धान की जाँच करेगी भोपाल की टीम, किसानों ने शुरू किया धर
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने धरना देना शुरू किया

डिजिटल डेस्क जबलपुर। जिन 36 वेयर हाउसों में बिना अनुमति धान का भंडारण किया गया है अब उनकी जाँच के िलए भोपाल स्तर पर नए जाँच दल गठित िकए गए हैं। इन दलों में भोपाल और स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल िकया गया है। इन पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है िक वे हर वेयर हाउस में जाकर यह पता लगाएँ कि वहाँ एकत्र की गई धान में से कितनी मात्रा वास्तविक िकसानों की है, कितनी व्यापारियों की है और कितनी गुणवत्ताहीन है। वहीं लम्बे समय से धान उठाए जाने की माँग कर रहे भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने धरना देना शुरू कर दिया है।

एक माह से भी अधिक समय से 36 वेयर हाउसों के बाहर धान का जमाव करके रखा गया है और वहाँ देखरेख नहीं हो रही है जिससे बहुत सी धान रखे-रखे ही पीक रही है। कोंपल फूटने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें िदखने लगी हैं। िकसानों की परेशानी को समझते हुए किसान संगठनों ने शुरू में काफी सक्रियता दिखाई लेकिन इसके बाद वे भी शंात हो गए थे। अब भारतीय िकसान संघ ने पाटन और मझौली तहसील में धरना शुरू कर िदया है। किसानों ने मौके पर ही खाना भी बनाया और जमकर विरोध प्रदर्शन भी िकया गया।

कमेटी के निर्देश पर होगी धान की खरीदी-

प्रदेश स्तरीय जाँच दल शनिवार से जाँच शुरू कर सकता है और इसमें न केवल 36 वेयर हाउसों के बाहर रखी धान की जाँच होगी, बल्कि सिकमी पर जिन फर्जी िकसानों ने अनुबंध िकया है वह भी जाँच के दायरे में रहेगा। मिलर्स को भी धान उठाने के निर्देश िदए जा रहे हैं। इसके साथ ही वेयर हाउसों में व्यवस्था बनाने पुलिस की तैनाती के िनर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि िकसी प्रकार की परेशानी न हो।

अल्टीमेटम के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था-

किसान संघ ने पूर्व में जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था िक 48 घंटों में सुधार किया जाए लेकिन कई दिनों बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो शुक्रवार को पाटन व मझौली के किसानों ने तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू किया। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था बनाने के लिए भारतीय किसान संघ ने 15 सूत्रीय माँगों के सुझाव जिला प्रशासन को दिए थे। जिन पर कार्रवाई करने में जिला प्रशासन नाकाम रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि मौसम खराब है और किसानों की धान खुले में पड़ी है। धान खरीदी की गति बहुत धीमी चल रही है और धान का परिवहन व भंडारण भी नहीं हो रहा है, जिसके कारण जिले का धान उत्पादक किसान परेशान है।

धरना स्थल पर किसानों ने बनाया खाना




पाटन तहसील मुख्यालय में जारी भारतीय किसान संघ के धरना स्थल पर आए सैकड़ों किसानों के भोजन की व्यवस्था भी किसानों के द्वारा करी गई थी। धरना स्थल पर किसानों द्वारा गकड़ भर्ता बनाया गया और किसानों के साथ साथ सुरक्षा में लगे पुलिस महकमे व प्रशासन को भी भोजन कराया।

ये रहे मौजूद-

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, विवेक बेहुरे, राजकुमार वाजपेई, सुनील पटेल, रामकृष्ण सोनी, गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिला मंत्री धनंजय पटेल, आशीष पटेल, हरिशंकर पटेल अनिल पटेल, रितेश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, मनोज दुबे, श्यामसुंदर साहू, रितेश पचौरी, मुकुल पचौरी, मुदित पचौरी, कुंवर पटेल, वीरेंद्र साहू, विनय, मनीष साहू, विनोद नवेरिया, विकास मिश्रा, विश्वनाथ गोंटियां, प्रकाश नारायण पटेल, आशीष पल्हा, ब्रजेश छिरा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Created On :   5 Jan 2024 5:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story