जबलपुर: वीर नारियों का सम्मान, मेधावी छात्रों को पुरस्कार

वीर नारियों का सम्मान, मेधावी छात्रों को पुरस्कार
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सम्मेलन में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधि

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रादेशिक प्रतिनिधि सम्मेलन धनवंतरी नगर स्थित एसवीडीजे गुरुकुल स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया गया, वहीं मेधावी छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज के मुख्यातिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिले की कार्य प्रणाली एवं सदस्यों की जानकारी साझा की। इसके पश्चात जिले के शहीद वीर सपूतों की वीर नारियों, युद्ध पदक विजेताओं, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. पवन स्थापक, डाॅ. श्यामजी रावत, डाॅ. केके पाण्डेय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एयर वाइस मार्शल पीके श्रीवास्तव, विंग कमांडर डीपी तिवारी, माया कौल, सार्जेन्ट रमेश पाण्डेय मौजूद रहे।

राउत बने प्रांत अध्यक्ष| सभा का आयोजन तीन चरणों में किया गया। इस दौरान महाकोशल प्रान्त के अध्यक्ष के लिए सर्व सम्मति से मेजर जनरल निश्चय राउत (सेवानिवृत्त) का चयन किया गया, साथ ही साथ महाकोशल प्रान्त मातृशक्ति के रूप में श्रीमती नीलू राउत को चयनित किया गया।

Created On :   25 Sep 2023 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story