चैत्र नवरात्र: देवी मंदिरों में लगीं कतारें, गूँज रहे गीत

देवी मंदिरों में सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी

डिजिटल डेस्क जबलपुर। चैत्र नवरात्र पर पूरी संस्कारधानी माँ आदिशक्ति की भक्ति में डूबी हुई है। कहीं मानस पाठ तो कहीं भक्तों के आयोजन हो रहे हैं। घरों से लेकर मंदिरों में देवी गीतों की गूँज सुनाई दे रही है। नवरात्र के तीसरे दिन माता के चंद्रघंटा स्वरूप का पूजन िकया गया। आज शुक्रवार को माँ के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन होगा। बड़ी खेरमाई मंदिर, छोटी खेरमाई मंदिर, बूढ़ी खेरमाई मंदिर, बगलामुखी मंदिर, शीतलामाई मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में माता रानी के जयकारे दिन भर गूँजते रहे।

नवपारायण यज्ञ का आयोजन

गढ़ा के संकटमोचन हनुमान मंदिर, चंदन कॉलोनी गंगानगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्राकट्योत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियाँ की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी पं. अशोक शास्त्री ने बताया कि मंदिर में गत एक वर्ष से अखंड श्रीरामचरितमानस का पाठ जारी है। इसके अलावा नवरात्र में नव पारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन रामनवमी के दिन होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, खेम सिंह ठाकुर, अमित महोबिया, चिंटू साहू आदि ने उपस्थिति का आग्रह िकया है।

श्रीयंत्र की महिमा का वर्णन

श्री राजराजेश्वरी माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर, राधाकृष्णन वार्ड में मानस पीठाधीश्वर डॉ स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ने भगवती पूजन किया। उन्होंने श्रीयंत्र और भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवती ब्रह्म स्वरूपणी हैं। वही प्रकृति हैं, वहीं पुरुष हैं। वही शिव हैं, वही शिवा हैं। भगवती की आराधना करने से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष आदि चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति हो जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

111 किलो लड्डुओं का भोग आज

नवरात्र पर हाई कोर्ट स्थित हनुमान जी मंदिर में आज दोपहर 1:30 बजे हनुमान जी को 111 किलो लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। एड. धीरज सिंह ठाकुर ने बताया िक हनुमान जी की महाआरती के साथ पूजन-अर्चन किया जाएगा। सभी से आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है।

मंदिर से निकलेगी राम रथयात्रा

रामनवमी पर गढ़ा स्थित श्री अवधेश्वर राजा राम मंदिर हनुमान बाग धाम से श्री राम रथयात्रा निकाली जाएगी। पं. ब्रजेश मिश्रा ने बताया िक 17 अप्रैल को शाम 4 बजे श्री राम जन्मोत्सव पर श्री राम रथयात्रा का आयोजन होगा। सबसे पहले राम दरबार के गर्भगृह में विराजित भगवान राम के विग्रह स्वरूप का अभिषेक पूजन िकया जाएगा। यात्रा में विविध झाँकियाँ शामिल होंगी। अभय पचौरी, डॉ आशीष मिश्रा, दीपक उपाध्याय, आशु सेठी, सुधीर चौरसिया, अवधेश पचौरी, मुकेश मिश्रा, नीरज सोनी आदि ने उपस्थिति का आग्रह िकया है।

Created On :   11 April 2024 5:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story