ईओडब्ल्यू के पास पहुँची विवि में भर्ती घोटाले की शिकायत

ईओडब्ल्यू के पास पहुँची विवि में भर्ती घोटाले की शिकायत
रजिस्ट्रेशन के लिए भोपाल भेजी गई फाइल

डिजिटल डेस्क जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कुछ समय पूर्व हुई भर्ती व एक दर्जन कर्मचारियों को नियमित किए जाने की प्रक्रिया में धाँधली होने व प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताते हुए गुरुवार को ईओडब्ल्यू को शिकायत की गई है। जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू द्वारा इस शिकायत को रजिस्ट्रेशन के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। वहाँ शिकायत दर्ज होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवि में अप्रैल 2023 में 12 कर्मचारियों का नियमितीकरण किया गया है। इसके कई कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी थे। नियम विरुद्ध तरीके से उनका पद परिवर्तन कर दिया गया जबकि भर्ती प्रक्रिया शासन की सेवा शर्तों के अनुरूप की जानी थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2008 में एक कर्मचारी को नियमित किया गया जिसे वर्ष 2014 में सेवा से पृथक कर दिया गया, उक्त कर्मी को फिर से विवि में नियमित कर्मचारी के रूप में भर्ती कर लिया गया है। शिकायत में भर्ती प्रक्रिया मेंं धाँधली का आरोप लगाते हुए जाँच की माँग की गई है।

Created On :   25 May 2023 6:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story