Jabalpur News: स्टार हेल्थ ने उपचार के बाद किया कैशलेस से इनकार

स्टार हेल्थ ने उपचार के बाद किया कैशलेस से इनकार
आरोप : बीमित को अपने पास से चुकाना पड़ा अस्पताल का पूरा बिल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। प्रतिवर्ष प्रीमियम जमा करने के बाद भी बीमा कंपनी नियम के अनुसार पॉलिसीधारकों को लाभ नहीं दे रही है। यह आरोप बीमितों के द्वारा लगाया जा रहा है। अस्पताल में पहले कैशलेस की स्वीकृति दी जाती है और छुट्टी वाले दिन अचानक बिना कारण बताए कैशलेस को रिजेक्ट किया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत बीमा लोकपाल में मध्यप्रदेश जबलपुर रांझी निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा ने की है।

उन्होंने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 7698112600089329 का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं। बीमार होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अस्पताल से बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने पहले स्वीकृति दे दी। बीमित का इलाज अस्पताल में जारी रहा और छुट्टी वाले दिन अचानक बीमा कंपनी ने कैशलेस रिजेक्ट कर दिया।

बीमित ने लगातार संपर्क किया पर जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा सहयोग नहीं किया गया। बीमित का आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया गया है। वहीं कंपनी प्रवक्ता व ब्रांच के अधिकारियों से संपर्क किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   19 March 2026 5:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story