40वें वर्ष में प्रवेश का उत्सव: दैनिक भास्कर चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल के लास्ट डे देखी मूवी बॉर्डर-2

दैनिक भास्कर चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल के लास्ट डे देखी मूवी बॉर्डर-2
हर एक सीन पर बजती रहीं तालियां, बच्चों ने कहा थैंक्यू

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। एक ओर भारत माता की जय...से सारा परिसर गूंज रहा था, ताे वहीं दूसरी ओर हर एक दमदार सीन काे देखकर बच्चे जोरदार तालियां भी बजा रहे थे। कुछ ऐसा ही नजारा था मूवी 40वें वर्ष में प्रवेश के उत्सव पर दैनिक भास्कर चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत मूवी मैजिक, साउथ एवेन्यू माॅल में दिखाई गई फिल्म बॉर्डर-2 का।

जहां लास्ट डे बच्चाें ने फिल्म काे एंज्वॉय किया। बच्चाें ने बताया कि मूवी से उन्हें भारतीय सेना में जाने की प्रेरणा भी मिली है, वे देश सेवा करेंगे।

बनना है फौजी

मूवी देखकर मुझे प्रेरणा मिली है कि मैं भी फौजी बनूंगा। भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का जज्बा रखता हंू। यह अच्छी फिल्म थी।

आर्यन जाटव, स्टूडेंट

भास्कर काे धन्यवाद

बॉर्डर-2 से हम बच्चाें काे काफी शिक्षा मिली, साथ ही ये फिल्म इंडियन आर्मी की ताकत से परिचित भी कराती है। दैनिक भास्कर काे धन्यवाद देती हूं।

दीपा जाट , स्टूडेंट

मजा आ गया

फ्रेंड्स के साथ मूवी एंज्वॉय की, वहीं भारत माता की जय... के खूब जयकारे भी लगाए। देश भक्ति की भावना से हम बच्चे आेत-प्रोत हाे गए।

काव्या पटेल, स्टूडेंट

बजाई ताली...

यह एक भारत-पाक युद्ध पर आधारित फिल्म है, जिसमें इंडियन्स आर्मी का दमदार साइड दिखाया गया है, जिसे देखकर हमने खूब तालियां बजाईं।

आरव आर्य, स्टूडेंट

काफी खुशी मिली

भास्कर द्वारा 7 दिनों तक मूवी दिखाई गई। लास्ट डे हमने बॉर्डर-2 देखी, जिसे देखकर काफी खुशी मिली। दोस्ताें के साथ खूब एंज्वॉय किया।

आराध्या शुक्ला, स्टूडेंट

Created On :   19 March 2026 2:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story