- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने...
Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं दिया क्लेम

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सारे दस्तावेज देने के बाद भी पॉलिसीधारकों को इलाज के लिए अस्पताल में कैशलेस की सुविधा नहीं मिल रही है। बिल सबमिट करने पर जमा दस्तावेजों को बार-बार मांग कर परेशान किया जा रहा है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश कानपुर निवासी संजय मिश्रा ने बीमा लोकपाल में शिकायत की है कि उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 36903601202500 का प्रीमियम वे सालों से देते आ रहे हैं।
इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अस्पताल से उन्होंने कैशलेस के लिए मेल किया तो बीमा कंपनी ने रिजेक्ट कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा।
इलाज के बाद बीमा कंपनी में सारे दस्तावेज जमा किए तो क्लेम डिपार्टमेंट ने क्लेम नंबर 2837572 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया पर जिम्मेदार अधिकारियों ने जमा दस्तावेज अनेक बार मांगे जो बीमित ने सत्यापित कराकर दोबार दिए पर बाद में अचानक क्लेम देने से इनकार कर दिया गया। बीमित का आरोप है कि उसे परेशान करते हुए गोलमाल किया गया है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   18 March 2026 5:10 PM IST












