- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- नेत्रहीनों ने मांगा न्याय, साथी की...
Jabalpur News: नेत्रहीनों ने मांगा न्याय, साथी की मृत्यु से दुखी होकर किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पिछले दिनों महाकौशल कॉलेज के एक नेत्रहीन छात्र की अमरकंटक में नर्मदा के जल में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में प्रशासन द्वारा की गई लीपापोती पर अब नेत्रहीनों ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सबसे पहले तो मृतक छात्र के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है, साथ ही इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की भी गुहार लगाई गई है। नेत्रहीनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं तो नेत्रहीन धरने पर बैठ जाएंगे।
कलेक्टर कार्यालय में अतिरिक्त कलेक्टर आरएस मरावी को नेत्रहीनों की तरफ से रमेश कुमार त्रिपाठी, दिलीप कुमार कुशवाहा और राजीव विश्वकर्मा द्वारा सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि दृष्टिबाधित छात्र शिरीश नामदेव पिता राजनारायण नामदेव उम्र 25 वर्ष की अमरकंटक के रामघाट में डूबने से मृत्यु हुई थी।
इस संबंध में जबलपुर के प्रभारी अधीक्षक शिवेन्द्र सिंह परिहार शासकीय राज्य अपंग कल्याण संस्थान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए, अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। वहीं मृत छात्र के परिवार को सहायता राशि दी जाए।
संभाग के बाहर क्यों ले जाया गया- पत्र में कहा गया है कि राज्य अपंग कल्याण संस्स्थान के प्रभारी अधीक्षक द्वारा जबलपुर संभाग के बाहर शहडोल संभाग के अमरकंटक में बहुत सारे दृष्टिबाधित छात्र -छात्राओं को पिकनिक पर बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के ही ले जाया गया था। यह पिकनिक पूर्ण रूप से व्यक्तिगत लाभ के लिये आयाेजित की गई थी।
Created On :   18 March 2026 6:24 PM IST












