‘Clash of the Titans’: जबलपुर के कॉर्पोरेट, बिज़नेस और प्रोफेशनल्स के लिए खास टूर्नामेंट

जबलपुर के कॉर्पोरेट, बिज़नेस और प्रोफेशनल्स के लिए खास टूर्नामेंट
  • कॉर्पोरेट जगत के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट, बोर्डरूम की रणनीति अब पिच पर दिखेगी
  • टीमवर्क और नेटवर्किंग को मिलेगा नया मंच

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में पहली बार कॉर्पोरेट, बिज़नेस और प्रोफेशनल कम्युनिटी के लिए विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट “Clash of the Titans – A Cricket Tournament for Corporate” आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बोर्डरूम की रणनीति अब क्रिकेट पिच पर दिखाई देगी। आयोजन का उद्देश्य शहर के विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों, व्यापारिक संगठनों और प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच देना है, जहां वे खेल के माध्यम से टीम स्पिरिट और आपसी नेटवर्किंग को मजबूत कर सकें।

टूर्नामेंट में शहर की कॉर्पोरेट टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। आयोजकों के अनुसार सीमित टीमों को ही इसमें प्रवेश दिया जाएगा, इसलिए कंपनियों और संस्थानों से जल्द रजिस्ट्रेशन करने की अपील की गई है। इस आयोजन के जरिए कॉर्पोरेट दुनिया के लोग काम के तनाव से दूर खेल भावना के साथ एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे।

कॉर्पोरेट और बिज़नेस कम्युनिटी को मिलेगा साझा मंच

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य जबलपुर की कॉर्पोरेट, बिज़नेस और प्रोफेशनल कम्युनिटी को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे खेल, नेटवर्किंग और टीम स्पिरिट के जरिए नए संबंध बना सकें। आयोजकों का मानना है कि खेल के माध्यम से आपसी संवाद और सहयोग की भावना और मजबूत होती है।

सीमित टीमों को मिलेगा मौका

आयोजन में सीमित एंट्री रखी गई है। इसमें कॉर्पोरेट कंपनियों, व्यापारिक संगठनों और कुछ चुनिंदा सरकारी विभागों के कर्मचारियों की टीमें भाग ले सकेंगी। इससे प्रतियोगिता का स्तर भी बेहतर रहेगा और प्रतिभागियों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

टीम चयन में रखी गई खास शर्तें

टूर्नामेंट में केवल नॉन-प्रोफेशनल खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि एमपीसीए फर्स्ट डिवीजन लीग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में खेलने के पात्र नहीं होंगे। टीम में शामिल सभी खिलाड़ी संबंधित कंपनी या एसोसिएशन से जुड़े होने चाहिए।

Clash of the Titans: खास नियम

- टूर्नामेंट में केवल कॉर्पोरेट, व्यापारिक संगठनों और चुनिंदा सरकारी विभागों की टीमें खेलेंगी।

- टीम में केवल नॉन-प्रोफेशनल खिलाड़ी ही शामिल हो सकेंगे।

- एमपीसीए फर्स्ट डिवीजन लीग के खिलाड़ी खेलने के पात्र नहीं होंगे।

- टीम के खिलाड़ी उसी कंपनी या एसोसिएशन से जुड़े होना जरूरी है।

स्पेशल प्रावधान

जिन कंपनियों के शहर में 11 से कम कर्मचारी हैं, वे अधिकतम 4 बाहरी खिलाड़ी शामिल कर सकती हैं।

बाहरी खिलाड़ियों में कोई भी प्रोफेशनल या रजिस्टर्ड क्रिकेटर नहीं होना चाहिए।

बाहरी खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति आयोजक की पूर्व स्वीकृति से ही मिलेगी।

सह-प्रायोजकों का मिल रहा सहयोग

टूर्नामेंट को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग मिल रहा है। सह-प्रायोजकों में एमपी बिरला सीमेंट, नर्मदा जैक्सन्स – ए ग्रैंड हेरिटेज होटल, नाना इन्फोटेक, प्रवाल हैट, डॉक्टर एचवाई रिसर्च इंडियन ग्रुप, ब्रायन व्हाइट, आदित्य बिड़ला, करन शूज, उद्यम रियलिटी (गुगालिया ग्रुप एंटरप्राइज), होरा साइकिलको और अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स, जबलपुर शामिल हैं।

वहीं टूर्नामेंट के हाइड्रेशन पार्टनर बिसलेरी होंगे और स्नैकिंग व पेय पदार्थ पार्टनर हल्दीराम रहेगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए करें संपर्क

अधिक जानकारी के लिए 9893049294, 7880126426, 7000203773 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Created On :   18 March 2026 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story