40वें वर्ष में प्रवेश का उत्सव: दैनिक भास्कर चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल में उमड़ रही भीड़, बच्चाें के साथ पेरेंट्स भी हैं उत्साहित

दैनिक भास्कर चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल में उमड़ रही भीड़, बच्चाें के साथ पेरेंट्स भी हैं उत्साहित
फुल रहा शाे...बच्चे कर रहे एंज्वाॅय

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। फिल्म बॉर्डर-2 में भारतीय सेना की शक्ति और साहस से परिचित होने का अवसर मिला। वहीं एक से बढ़कर एक डायलाॅग्स और आर्टिस्ट की एक्टिंग देखते ही बनी। ऐसा ही कुछ कहना था फिल्म देखने आए बच्चों का। जी हां, ये मूवी 40वें वर्ष में प्रवेश के उत्सव पर 7 दिवसीय दैनिक भास्कर चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत मूवी मैजिक, साउथ एवेन्यू माॅल में दिखाई जा रही है। जहां हर दिन का शाे फुल जा रहा है। पेरेंट्स के साथ बच्चे मूवी देखने पहुंच रहे हैं, जिसमें दोनाें का उत्साह देखते ही बन रहा है।


दिल में भर गया जाेश

फिल्म देखकर देश भक्ति का जाेश दिल में भर गया, साथ ही हमें भारत-पाक युद्ध के बारे में जानने का मौका भी मिला। भास्कर काे थैक्यू कहना चाहता हूं।

विराट अनुराग डोडमने, स्टूडेंट

पाॅपकॉर्न किया एन्जॉय

भास्कर द्वारा फिल्म दिखाई जा रही है, जाे कि अच्छी पहल है। हम बच्चाें को पॉपकॉर्न भी दिया गया, जिसे खूब एंज्वाॅय किया, मूवी देखकर मजा आ गया।

सामिआ मंसूरी, स्टूडेंट

कब, कहां

मूवी मैजिक, साउथ एवेन्यू मॉल, सुबह 8.30 बजे से।

नि:शुल्क उठाएं मूवी का आनंद

बच्चों को फेस्टिवल में एक मूवी देखने का मौका मिल रहा है। खास बात ये है कि इसके लिए उन्हें किसी तरह का शुल्क नहीं चुकाना है। ये पूरी तरह नि:शुल्क है। शिक्षाप्रद व मनोरंजक फिल्मों का बच्चे आनंद उठा सकते हैं।



Created On :   18 March 2026 4:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story