- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- ‘Clash of the Titans’ में 16 टीमें...
Jabalpur News: ‘Clash of the Titans’ में 16 टीमें कन्फर्म, कॉर्पोरेट क्रिकेट का बढ़ा रोमांच

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में आयोजित होने जा रहे कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट “Clash of the Titans–A Cricket Tournament for Corporate” को लेकर उत्साह अब चरम पर है। टूर्नामेंट के लिए 16 टीमों की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
मैदान में उतरेंगी ये कन्फर्म टीमें
फार्मा इलेवन
वन रियल्टी
(रैतानी-अवतानी रियल्टी) मेफेयर नाइट्स
आदी ट्रेडमार्क
रेवेन्यू डिपार्टमेंट
बिरला कॉर्पोरेशन
अपोलो हॉस्पिटल
टीचर्स इलेवन
ऑरियम स्ट्राइकर
जैक्सन
इंजीनियर्स इलेवन (पीईए)
नेत्रा केयर
नर्मदा जिलेटिन
एमसीएमएम (मिलिट्री कॉलेज ऑफ मैटेरियल मैनेजमेंट)
सीसीडब्ल्यूए
कार्डियक एन डर्मा फार्मा रिप इलेवन
खेल के साथ बढ़ेगी नेटवर्किंग
आयोजन का मुख्य उद्देश्य जबलपुर के कॉर्पोरेट, बिज़नेस और प्रोफेशनल कम्युनिटी को एक साझा मंच देना है, जहां वे खेल के जरिए आपसी संबंध मजबूत कर सकें। क्रिकेट के माध्यम से टीमवर्क, लीडरशिप और तालमेल को भी बढ़ावा मिलेगा।
टूर्नामेंट के प्रमुख नियम
- केवल कॉर्पोरेट, व्यापारिक संगठनों और चुनिंदा सरकारी विभागों की टीमें भाग लेंगी
- टीम में केवल नॉन-प्रोफेशनल खिलाड़ी ही शामिल होंगे
- एमपीसीए फर्स्ट डिवीजन लीग के खिलाड़ी खेलने के पात्र नहीं होंगे
सभी खिलाड़ी संबंधित कंपनी या एसोसिएशन से जुड़े होना जरूरी है
छोटी कंपनियों के लिए विशेष प्रावधान
11 से कम कर्मचारियों वाली कंपनियां अधिकतम 4 बाहरी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती हैं
बाहरी खिलाड़ी प्रोफेशनल या रजिस्टर्ड क्रिकेटर नहीं होने चाहिए
आयोजक की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी
सह-प्रायोजकों का मिल रहा सहयोग
इस आयोजन में शहर के कई प्रतिष्ठित संस्थान सह-प्रायोजक के रूप में जुड़े हैं। इनमें एमपी बिरला सीमेंट, नर्मदा जैक्सन्स – ए ग्रैंड हेरिटेज होटल, नाना इन्फोटेक, प्रवाल हैट, डॉक्टर एचवाई रिसर्च इंडियन ग्रुप, ब्रायन व्हाइट, आदित्य बिड़ला, करन शूज, उद्यम रियलिटी (गुगालिया ग्रुप एंटरप्राइज), होरा साइकिलको और अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स, जबलपुर शामिल हैं।
टूर्नामेंट के हाइड्रेशन पार्टनर बिसलेरी और स्नैकिंग पार्टनर हल्दीराम रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 9893049294, 7880126426, 7000203773
Created On :   19 March 2026 2:38 PM IST












