- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सवारी वाहनों में धड़ल्ले से भरी जा...
Jabalpur News: सवारी वाहनों में धड़ल्ले से भरी जा रही घरेलू गैस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। एलपीजी की किल्लत धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। मगर हालात अभी भी पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आए हैं। अभी भी बुकिंग के दस दिन बाद लोगों को सिलेंडर मिल पा रहा है। वहीं इसकी कालाबाजारी में रोक नहीं लग पा रही है। ऑटो व अन्य वाहन जो गैस से चलते हैं, उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल रहे हैं। लाेगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा स्कूली वाहनों में गैस की सख्ती तो कर दी गई है, लेकिन सवारी वाहन अभी भी धड़ल्ले से गैस से चल रहे हैं।
वाहनों में गैस भरने का कारोबार सबसे अधिक गोहलपुर, रद्दी चौकी, अधारताल, पनागर, मदन महल क्षेत्र में हो रहा है। यहां कुछ स्थानों पर काफी पहले से घरेलू सिलेंडर से वाहनों में गैस भरी जा रही है। इन पर रोक लगाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
गौरतलब है कि एलपीजी की 25 दिन बाद बुकिंग की अनिवार्यता अभी भी लागू है। बुकिंग के तत्काल बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, बल्कि दस से पंद्रह दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
छोटे कारोबार तो बंद होने की कगार पर
छोटे कारोबार चाय-नाश्ता व स्ट्रीट फूड से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि सिलेंडर न मिलने से एक तरह से उनका कारोबार बंद होने की कगार पर आ गया है। लकड़ी व कोयले के दाम इतने अधिक बढ़ गए हैं कि खाद्य सामग्री के निर्माण पर रोक लगानी पड़ गई।
Created On :   29 April 2026 2:29 PM IST












