- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- फाइनल ईयर की परीक्षाएं आज से 18...
Jabalpur News: फाइनल ईयर की परीक्षाएं आज से 18 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। आज सुबह बुधवार से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों के स्नातक स्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाओं में करीब 18 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें सबसे अधिक 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी बीए संकाय के होंगे, जबकि दूसरे नंबर पर बीएससी और तीसरे पर बीकॉम है।
बताया जाता है कि स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी सुबह 7 बजे से परीक्षा देंगे। इसके लिए उन्हें आधा घंटा पहले ही केन्द्र पहुंचना होगा। रादुविवि के परीक्षा केन्द्र के साथ ही अन्य कॉलेजों में भी परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में बीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी और बीएजेएमसी के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. एसके दुबे ने बताया कि बीए के लिए अधिकतम 46 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। बीएससी, बीकॉम और बीबीए की परीक्षाएं सुबह 7 से 10 बजे और बीए की परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होंगी।
रादुविवि के रिटायर्ड कर्मियों ने कुलगुरु को लिखा पत्र
हाई कोर्ट ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों के पक्ष में राहतकारी आदेश पारित करते हुए कहा था कि आवेदकों को अस्थाई पेंशन का भुगतान किया जाए, और आगामी तीन सप्ताह में जवाब पेश नहीं किया गया, तो उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को तलब किया जाएगा।
रादुविवि के सेवानिवृत्त कर्मी एलएल रैकवार, जीपी कोरी, मुकेश चंद, सविता मिश्रा, आरडी पटेल, दुर्गा पदमांगे, अजय कुमार झारिया, कलावती दुबे व केशव प्रसाद की ओर से याचिका दायर की गई थी। कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ताओं ने विवि के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि न्यायालय की मंशा के अनुसार जल्द ही सभी को अस्थाई पेंशन प्रदान की जाए।
Created On :   29 April 2026 3:26 PM IST












