- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 5वीं-8वीं की दूसरी परीक्षा में...
Jabalpur News: 5वीं-8वीं की दूसरी परीक्षा में बच्चों काे केन्द्र तक पहुंचाने का जिम्मा स्कूल का

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सरकारी स्कूलों में शायद पहली बार ऐसा होगा कि बच्चों को परीक्षा केन्द्र तक ले जाने के लिए वाहनों की व्यवसथा होगी और इसके लिए स्कूल के कंटिन्जेंसी मद से राशि दी जाएगी। ऐसी व्यवस्था पहले चुनावों में होती थी और उम्मीदवार अपने समर्थकाें और चिन्हित मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करते थे। हालांकि बाद में ये व्यवस्था बंद कर दी गई क्योंकि इसे मतदाताओं को लुभाने का प्रयास माना गया। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को यह व्यवस्था मिलने से उनमें खुशी देखी जा रही है।
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं एवं मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5 व 8 के छात्रों की पुनः परीक्षा सत्र 2025-26 का आयोजन 1 से 6 जून की अवधि में किया जाएगा।
पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा के आयोजन से पूर्व शाला स्तर पर विषयवार अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। पुनः परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र गतवर्षानुसार ही केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर रहेंगे। अगर किसी जिले में किसी परीक्षा केन्द्र पर 500 से ज्यादा परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हों तो उस स्थिति में राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुमति उपरांत दूसरा परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया जा सकेगा।
केन्द्र में कम्प्यूटर और लैपटॉप जरूरी- परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए जाने से पहले यह देखा जाए कि केन्द्र में न्यूनतम 2 कम्प्यूटर-लैपटॉप, 2 कार्यशील प्रिंटर, इंटरनेट, पर्याप्त ए-4 साइज पेपर, टोनर की उपलब्धता एवं विद्युत व्यवस्था हो। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग हेतु एक तकनीकी सहायक की व्यवस्था की जाए। इस हेतु जिले की किसी भी संस्था में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रयोग किया जा सकेगा।
प्रश्नपत्रों को डाउनलोड किया जाएगा
परीक्षा दिनांक को परीक्षा प्रारंभ होने से 3 घण्टे पूर्व परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके उस दिवस को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र, परीक्षा केन्द्राध्यक्ष व सहायक परीक्षा केन्द्राध्यक्ष के लॉगिन से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग परीक्षा केन्द्राध्यक्ष के लॉगिन पर उपलब्ध कराए गए डॉकेट में प्रदर्शित संख्या के अनुसार की जाना है। कक्षा 5 व 8 के प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग अलग-अलग प्रिंटर से की जाएगी।
Created On :   29 April 2026 3:23 PM IST












