- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा इंश्योरेंस ने नहीं किया...
Jabalpur News: निवा बूपा इंश्योरेंस ने नहीं किया अस्पताल में कैशलेस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में भर्ती होते ही सारी सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनियां कैशलेस भी नहीं कर रही हैं। बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की गलतियां निकालकर नो क्लेम कर दिया जाता है। परेशान होकर बीमितों को कोर्ट की शरण में जाना पड़ रहा है। रांची निवासी सिमी कुमारी का निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा था।
पॉलिसी क्रमांक 60525842202500 का प्रीमियम सालों से देती आ रही हैं। बीमार होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो उनके द्वारा अनेक प्रकार की जानकारी मांगने के बाद कैशलेस रिजेक्ट कर दिया गया। बीमिता ने सारे तथ्य दिए पर जिम्मेदार अधिकारियों ने एक नहीं सुनी।
बीमिता को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमा कंपनी में सारे दस्तावेज जमा किए तो वहां से जल्द क्लेम देने का भरोसा दिया गया पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान नहीं दिया गया। बीमिता अपने इलाज का भुगतान पाने के लिए भटक रही है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर उनकी तरफ से कंपनी का अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   29 April 2026 2:32 PM IST












