- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सर्वर डाउन होने से बंद हो गए आधे...
Jabalpur News: सर्वर डाउन होने से बंद हो गए आधे शहर के सीसीटीवी कैमरे

Jabalpur News: शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने व डिजिटल निगरानी के लिए करीब सवा सौ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सर्वर डाउन होने से करीब 50 लोकेशन पर यानी आधे शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से होने वाली निगरानी ठप हो गई और इन स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर निगरानी नहीं हो पा रही है।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि कैमरों का रखरखाव और मेंटेनेंस का काम देखने वाली कंपनी का ठेका खत्म होने से मुश्किलें बढ़ी हैं और इसके सुधार के लिए अब दूसरी कंपनी की मदद ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार डिजिटल निगरानी करने के लिए पूरे शहर में करीब सवा सौ लोकेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से हर एक लोकेशन पर कैमरों की संख्या 2 से 8 तक है। पिछले दो तीन दिन से सर्वर डाउन होने से शहर की 50 लाेकेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों का स्टोरेज अचानक बंद हो गया है।
इसके सुधार के लिए दूसरी कंपनी से संपर्क किया गया है और जल्द ही सुधार कार्य पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है। इस संबंध में रेडियो शाखा के निरीक्षक मनीष राय का कहना है कि सर्वर स्टोरेज में तकनीकी खराबी आई है, यह साॅफ्टवेयर की समस्या है। इसका सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इस समस्या से छुटकार मिल जाएगा।
Created On :   7 Nov 2025 6:53 PM IST












