Jabalpur News: अगले कुछ दिनों में सर्दी और दिखाएगी असर, कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट

अगले कुछ दिनों में सर्दी और दिखाएगी असर, कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट
जबलपुर सहित पूर्वी जिलों में तेज ठंड का अहसास जल्द

Jabalpur News: देश के पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर जल्द ही मैदानी इलाकों में देखने मिलेगा। जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के शहरों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी। अभी जो पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है वह 3 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों से ही बारिश का दौर थमने के बाद ठंड का असर बढ़ने लगा है। बीती रात आसपास के कई शहरों में रात का पारा काफी लुढ़क गया।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में पहली पार तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली है। पूरे राज्य के शहरों में तापमान 20 डिग्री से कम ही रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होना भी इसकी एक वजह है। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। शहर के आसपास अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होगा

वर्तमान में हरियाणा के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) बना हुआ है। इस वजह से यह प्रदेश में ठंडी हवा आने से रोक रहा है। अगले 24 घंटों में यह चक्रवात उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस में समाहित हो जाएगा।

Created On :   7 Nov 2025 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story