- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पुरानी पॉलिसी फिर भी नहीं मिल रहा...
Jabalpur News: पुरानी पॉलिसी फिर भी नहीं मिल रहा बीमिता को क्लेम

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी इलाज के दौरान कैशलेस नहीं कर रही है। यहां तक कि बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम किया जा रहा है। परेशान होकर बीमितों को कोर्ट में केस लगाने मजबूर होना पड़ रहा है।
ऐसी ही शिकायत दिल्ली निवासी रोशनी यादव ने की है। उन्होंने मणिपाल सिग्ना से हेल्थ इंश्योरेंस कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम भी वे समय पर देते आ रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया पर जिम्मेदार अधिकारियों ने बिल सबमिट करने का हवाला देते हुए कैशलेस रिजेक्ट कर दिया था।
बीमिता ने सारे तथ्य दिए पर उन्हें कैशलेस की सुविधा नहीं मिली। अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमा कंपनी में सारे बिल सबमिट किए गए तो वहां से जल्द भुगतान का वादा करते हुए क्लेम नंबर 32840528 जनरेट किया गया था।
उस नंबर के आधार पर वे लगातार बीमा कंपनी में क्लेम के लिए संपर्क कर रही हैं पर उन्हें इलाज का पूरा भुगतान नहीं मिल सका। आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   26 March 2026 5:39 PM IST











