- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- रीवा से बुधवार को सुबह पौने सात बजे...
Jabalpur News: रीवा से बुधवार को सुबह पौने सात बजे रवाना होगी रीवा-पुणे एक्सप्रेस

- मदन महल स्टेशन पर नहीं होगा स्टाॅपेज, दूसरे दिन पुणे से सवा तीन बजे होगी वापस
- रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग द्वारा यह शेड्यूल जारी किया गया है।
Jabalpur News: रीवा से पुणे जाने वाली साप्ताहिक रीवा-पुणे एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन बुधवार को चलेगी। यह रीवा से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 9.45 पुणे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का मदन महल पर स्टाॅपेज नहीं होगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग द्वारा यह शेड्यूल जारी किया गया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत गाड़ी, संख्या 20152 बुधवार की सुबह 6.45 बजे रीवा से रवाना होकर सतना 7.38 बजे, मैहर 8.17 बजे, कटनी 9.25 बजे, जबलपुर 11.04 बजे पहुंचेगी।
यहां से रवाना होने के बाद इसका मदन महल स्टेशन पर स्टाॅपेज नहीं होगा, बल्कि सीधे 11.10 बजे कछपुरा स्टेशन होते हुए यह 1.34 बजे नैनपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद 3.15 बजे बालाघाट, 4.01 बजे गोंदिया और फिर 6.20 बजे नागपुर पहुंचकर दूसरे दिन सुबह 9.45 बजे पुणे पहुंचेगी।
वहीं गुरुवार को 3.15 बजे पुणे से रवाना होकर 5.25 बजे नागपुर, 7.20 बजे गोंदिया, 12.40 बजे कछपुरा होते हुए 12.50 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से रवाना होने के बाद शुक्रवार काे 5.30 बजे रीवा पहुंचेगी।
Created On :   7 Jun 2025 4:46 PM IST