Jabalpur News: देश का उज्ज्वल भविष्य हैं होनहार बच्चे

देश का उज्ज्वल भविष्य हैं होनहार बच्चे
  • लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
  • 'रुस्तम जी अवॉर्ड' से सम्मानित उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
  • उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

Jabalpur News: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ द्वारा बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस सेवा से जुड़े परिवारों के मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। साथ ही 'रुस्तम जी अवॉर्ड' से सम्मानित उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इस अवसर पर डीआईजी अतुल सिंह, सिद्धार्थ चौधरी, आनंद कलादगी, आशीष खरे, सूर्यकांत शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

आचार्य श्री से लिया आशीर्वाद - लोक निर्माण मंत्री ने बड़ा फुहारा के पास आचार्य श्री समय सागर महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व मंत्री शरद जैन, अखिलेश जैन, रत्नेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।

मंडलों की बैठक में शामिल होंगे- मंत्री सिंह आज दोपहर 1 बजे टिम्बर भवन में नर्मदा मंडल, दोपहर 2 बजे राम मंदिर मदन महल में गिरिराज किशोर कपूर मंडल सहित अन्य बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे पचमठा मंदिर में रानी दुर्गावती मंडल की, शाम 4 बजे यादव भवन शंकर शाह नगर में महर्षि वाल्मिकी मंडल की तथा शाम 5 बजे मारुती मंडपम में महाराणा प्रताप मंडल की बैठक में शामिल होंगे।

‘स्वयं’ एग्जीबिशन का किया अवलोकन- घंटाघर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल सेंटर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने महिला उद्यमियों द्वारा आयोजित ‘स्वयं एग्जीबिशन’ का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं के नवाचार व आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा कि जब महिलाएं कुछ अच्छा करने की ठान लेती हैं, तो ‘स्वयं’ जैसी संस्था जन्म लेती है। फिर कल्पना एक सोच नहीं, एक आंदोलन बन जाती है।

उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी गति देते हैं। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, अभय सिंह ठाकुर, कल्पना मिश्रा, दीपिका कपूर, चाहत, मोनी झा उपस्थित थीं।

Created On :   17 July 2025 6:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story