Jabalpur News: समाज सेवा करने वालों को हमेशा रखा जाता है याद- तन्खा

  • स्व. यशवंत शंकर धर्माधिकारी के जन्म शताब्दी समारोह पर बोले वक्ता
  • अनेक संस्थानों का सर्जन और पोषण कर उन्होंने समाज को नई दिशा देने का काम किया है

Jabalpur News: गोविंदराम सेकसरिया अर्थ वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय में रविवार को स्वर्गीय यशवंत शंकर धर्माधिकारी के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने कहा कि स्वर्गीय यशवंत शंकर धर्माधिकारी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने संगीत, कला, खेलकूद, समाज सेवा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

अनेक संस्थानों का सर्जन और पोषण कर उन्होंने समाज को नई दिशा देने का काम किया है, सीमित शब्दों में उनका यशगान करना संभव नहीं है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में आशीष ठाकुर, डॉ. अखिलेश गुमास्ता, डॉ. पवन स्थापक, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. राजीव सक्सेना, सुश्री मधु यादव, आशीष शुक्ला, डॉ. जितेंद्र जामदार, डॉ. राजेश धीरावाणी, डॉ. संजय सेठ, संकल्प कोचर, वरुण तन्खा, निखिल तिवारी, आकाश चौधरी, अनिल खरे, रोमिल सौमेया, अनमोल वाधवा, रजत भार्गव, आशीष तिवारी, विनय नेमा, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, एससी डागा, डॉ. विनोद कुमार मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एकल नृत्य, समूह नृत्य, गायन, वादन व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। डॉ. अमरेंद्र पांडे, डॉ. नरेश चंद्र त्रिपाठी, आशुतोष धर्माधिकारी, सत्य रंजन एवं सुश्रुत धर्माधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Created On :   18 Aug 2025 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story