- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- नौतपा के 8 दिनों में 40 को टच नहीं...
Jabalpur News-: नौतपा के 8 दिनों में 40 को टच नहीं कर पाया पारा

- मौसम: आगे गर्मी से जल्द राहत मिलना मुश्किल, जितना मानसून लेट होगा उतनी गर्मी सताएगी
- नौतपा के दिनों में आंधी-बारिश के दौर के बाद भी अधिकतम तापमान में बढ़त देखने मिलती है।
- ऐसा कई साल बाद हुआ है कि अधिकतम तापमान में नौतपा के दिनों में बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली।
Jabalpur News: नौतपा का सोमवार 2 जून को आखिरी दिन है। अब तक बीते 8 दिनों में नौतपा में इस बार ऐसा हुआ है कि अधिकतम तापमान 40 को भी टच नहीं कर पाया है। मौसम में लगातार होने वाले बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में विशेष दिनों में बढ़त देखने नहीं मिली है। इस दौरान भीषण तपन भरी गर्मी नहीं हुई लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून आने में देरी होने की स्थिति में आगे लेकिन पारा कुछ ऊपर जा सकता है। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। शहर के आसपास अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम में बदलाव इसलिए देखने मिला- इस साल अप्रैल में जितनी गर्मी थी, उतनी मई में नहीं रही। मई में भीषण गर्मी की बजाय आंधी-बारिश होने के पीछे वजह यही रही कि मई की शुरुआत से आखिरी तक प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ की एक्टिविटी देखने को मिली। लगातार सिस्टम एक्टिव होते रहे। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर भी चलता रहा। जबलपुर के आसपास के जिलों में भी आखिरी दिन भी कुछ जिलों में मौसम बदला रहा।
44 डिग्री तक जाता है पारा
नौतपा के दिनों में आंधी-बारिश के दौर के बाद भी अधिकतम तापमान में बढ़त देखने मिलती है। शहर में बीते साल एक जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था। 2023 में भी पारा कई बारी 42 डिग्री के पार पहुंचा। ऐसा कई साल बाद हुआ है कि अधिकतम तापमान में नौतपा के दिनों में बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली।
नौतपा के बीते 8 दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
25 मई 34.5 25.2
26 मई 38.8 24.3
27 मई 38.5 26.4
28 मई 38.8 26.0
29 मई 38.6 24.5
30 मई 38 25.4
31 मई 37.2 25.3
1 जून 36.8 25.8
Created On :   2 Jun 2025 6:05 PM IST