Jabalpur News: मां नर्मदा का जल लेकर निकले कांवड़िए, जगह-जगह बरसे पुष्प

यात्रा में 20 से अधिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र, दादा गुरु भैयाजी सरकार के सान्निध्य मां नर्मदा और भगवान शिव का दुग्धाभिषेक

jabalpur news। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को गौरीघाट के उमाघाट से संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली गई। बोल बम के जयकारे के साथ प्रारंभ हुई यात्रा का समापन 35 किलोमीटर दूर मटामर के कैलाश धाम में हुआ, जहां कांवड़ियों ने नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक िकया और पहाड़ी पर पौधे रोपकर प्रकृति उपासना का संदेश दिया। भगवा कपड़े पहने कांवड़िए एक कांवड़ में जल और एक में पौधा लेकर निकले। आयोजन समिति का दावा है िक यात्रा में एक लाख से अधिक कांवड़िए शामिल हुए।

भक्तों ने लगाए जयकारे

यात्रा में 20 से अधिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। विशालकाय शिव आकृति देखने श्रद्धालु उमड़ पड़े। कुछ श्रद्धालु भगवान शिव के वेश में भी शामिल हुए। भक्त हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्पा वर्षा करके कांवड़ यात्रा का स्वागत िकया गया।

नर्मदा पूजन से आरंभ हुई यात्रा

कांवड़ यात्रा के पूर्व गौरीघाट में दादा गुरु भैयाजी सरकार के सान्निध्य मां नर्मदा और भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक इंदू तिवारी, अशोक रोहाणी, लखन घनघोरिया, रवि करण साहू, शिव यादव, सुमित कालिया, गुड्डू मिश्रा, नीलेश रावल, रंजीत पटेल, राजेन्द्र मिश्रा, राजेश यादव शामिल हुए। विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय भी शास्त्री ब्रिज से कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा गौरीघाट से शुरू होकर रेतनाका, रामपुर चौक, आदिगुरु शंकराचार्य चौक, तीन पत्ती, यातायात चौक, सुपर मार्केट, लार्डगंज चौक, बड़ा फुआरा, सराफा बाजार से गलगला, बेलबाग, घमापुर चौक, कांचघर चौक, गोकलपुर, रांझी होते हुए मटामर पहुंची, जहां कैलाश धाम पर समापन हुआ।

रात्रि में ही पहुंचे कांवड़िए

कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए कांवड़िए रात्रि में ही पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 3 बजे से कांवड़िए जल लेकर निकलने लगे। यह सिलसिला सुबह 11 बजे तक जारी रहा। कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए करीब 280 मंच लगाए गए थे। ढोल, बैंड, बाजा की धुन पर नाचते-गाते भक्त जहां से गुजरे पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। वहीं यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा मार्ग डायवर्ट किए गए थे। यात्रा के दौरान चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था रही।

फैक्ट फाइल

- एक लाख से अधिक कांवड़िए शामिल हुए।

- कांवड़ियों ने 35 किलोमीटर की पदयात्रा की।

- एक कांवड़ में जल, एक में पौधा रखकर कांवड़िए निकले।

- कांवड़ यात्रा में शामिल होने रात्रि में ही गौरीघाट पहुंचे कांवड़िए।

- कांवड़ यात्रा के स्वागत के लिए 280 से अधिक मंच लगाए गए।

- कैलाश धाम मटामर में कांवड़ियों ने अभिषेक कर पौधों का रोपण किया।

- 20 से अधिक विविध प्राकार की झांकियां और बैंड शामिल हुए।

कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शंकाराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक में लेखराज सिंह मुन्ना की अगुवाई में स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा रत्नेश सोनकर, महामंत्री पंकज दुबे, अभय सिंह ठाकुर, अंजू भार्गव, कौशल सूरी आदि उपस्थित रहे। महाकौशल क्रीड़ा परिषद के संस्थापक डॉ. प्रशांत मिश्र, योगासन स्पोर्ट्स के महासचिव दिनेश सिंह ठाकुर, कबड्डी संघ के कन्वीनर शानू यादव, जिला वालीबाॅल संघ के उपाध्यक्ष राजेश कांत सोनकर, बल्ली क्रिकेट अकादमी रानीताल के बल्ली सोनकर सहित सैकड़ों खिलाड़ियों ने मालवीय चौक स्थित मंच से संस्कार कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा की।

जगह-जगह हुआ स्वागत

दर्शन सिंह चौक रांझी में सिख समाज रांझी के दमनीत सिंह प्रिंस भसीन, कमलजीत सिंह जग्गी, तजिन्दर पाल सिंह सरना आदि ने स्वागत िकया। सनातन धर्म महासभा द्वारा लार्डगंज थाने के सामने स्वागत िकया गया। इस दौरान पार्षद सोनिया रंजीत सिंह, प्रतिभा विध्येश भापकर, जगदीश साहू, मनोज नारंग, राजेन्द्र व्यौहार आदि मौजूद रहे। वहीं आप के रितेश सिंह, आदेश दुबे, पंचम झा, अंजना मैरी, हरप्रीत सिंह ने स्वागत िकया। इसी तरह बड़ा फुहारा में शरद अग्रवाल, डॉ. सुधीर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, स्पर्श, संस्कार आदि ने स्वागत िकया। मालवीय चौक पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र मंडलोई, राजा दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रदीप यादव द्वारा स्वागत िकया गया। नरेश यादव, वीरेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।

Created On :   22 July 2025 12:26 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story