कृष्ण कुमार अग्रवाल दो वर्ष के लिए पुन: अध्यक्ष निर्वाचित

कृष्ण कुमार अग्रवाल दो वर्ष के लिए पुन: अध्यक्ष निर्वाचित
क्षेत्रीय अग्रवाल सेवा समिति की वार्षिक आमसभा अग्रसेन कल्याण मंडपम में रविवार को आयोजित की गई।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

क्षेत्रीय अग्रवाल सेवा समिति की वार्षिक आमसभा अग्रसेन कल्याण मंडपम में रविवार को आयोजित की गई। आमसभा में कृष्ण कुमार अग्रवाल (रूपकला) को फिर से 2 वर्ष के लिए समिति का सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव उपाध्यक्ष प्रमोद वैश्य ने रखा। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके नाम का अनुमोदन किया। इस दौरान उनके गत 2 वर्षों के सफल कार्यों की सराहना भी की गई। पुन: अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्री अग्रवाल ने कहा कि वे सभी के सहयोग से समिति को और आगे लेकर जाएँगे। इसके पूर्व सचिव विजय अग्रवाल ने गत 2 वर्षों के कार्यकलाप का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष अशोक पसारी ने हिसाब-किताब प्रस्तुत किया।

Created On :   5 Jun 2023 9:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story