- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर शिवमय...
Jabalpur news: श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर शिवमय हुई संस्कारधानी
Jabalpur News । श्रावण मास के तृतीय सोमवार को इंद्र देव भी भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे। सुबह से ही रिमझिम फुहारों के बीच कांवड़िए नर्मदा जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे। दिन भर यह क्रम जारी रहा। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कांवड़ यात्राएं निकाली गईं। मंदिरों एवं घरों में रुद्राभिषेक का क्रम चलता रहा। मंदिर से लेकर गलियां हर-हर महादेव के जयकारे के साथ गूंजती रहीं।
नर्मदा जल से किया भोलेनाथ का अभिषेक
अखाड़ा शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में गौरीघाट से कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्री बोल बम के जयकारे के साथ निकले। भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत िकया गया। विभिन्न मार्गों से भ्रमण करती हुई यात्रा कांचघर शिव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का नर्मदा जल से अभिषेक िकया। यात्रा में रंजीत चौहान, मनीष सतनामी, ऋतिक पटेल, विनीत विश्वकर्मा, बंटू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
गैबीनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक
सिद्ध पीठ गैबीनाथ मंदिर में सुबह भगवान भोलेनाथ का रुद्रभिषेक व भस्मी शृंगार आचार्य नरेन्द्र गौतम ने किया। इस दौरान हर्ष, मुकेश अवस्थी, यश, नरेन्द्र, देवेन्द्र, शुभम नितेश आदि ने पूजन किया। वहीं मंदिर में अखंड मानस पाठ प्रारंभ हुआ। पं. अभयशंकर प्यासी ने बताया कि पं. संजय अवस्थी परिवार की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया। पं. अजय अवस्थी ने बताया कि चौथे सोमवार को दोपहर 2 बजे शाही सवारी निकाली जाएगी।
महादेव को लिखे मनोकामना पत्र
भगवान गुप्तेश्वर महादेव का दिव्य शृंगार माता वैष्णो देवी स्वरूप में किया गया। इसके पूर्व दोपहर में भजनों का कार्यक्रम एवं भंडारा हुआ। प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं भक्तों द्वारा महादेव को मनोकामना पत्र लिखे गए। विशेष काउंटर पर हजारों श्रद्धालुओं ने शिव को संबोधित करते हुए अपनी भावनाएं, विनती और आस्था शब्दों में पिरोई। हर पत्र को एक विशेष डिब्बे में सहेजा गया। गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंद दास महाराज के सान्निध्य में विविध आयोजन संपन्न हुए। इस दौरान एड. राजेश तिवारी, कमलेश जायसवाल, राजेन्द्र त्रिपाठी, रश्मि गुप्ता, ऋषभ मिश्रा, सर्वेश रजक, सुषमा केसरवानी, अमित राय आदि की उपस्थिति रही।
पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर किया अभिषेक
जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की महिला इकाई द्वारा सदर रामलीला मैदान में पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर अभिषेक िकया गया। पं. हिमांशु त्रिपाठी ने पूजन संपन्न कराया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, राधा तिवारी, छाया कुरील, किरण ठाकुर, माया ठाकुर, ममता रजक, नीलू स्वामी, श्वेता बेन आदि की उपस्थिति रही।
निःशुल्क रुद्राभिषेक
चैतन्य महाप्रभु नर्मदा संकीर्तन मंडल द्वारा आईटीआई चुंगी नाका स्थित शिव मंदिर में नि:शुल्क रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। पूजन पं. मोहित तिवारी ने कराया। इस दौरान श्याम मनोहर पटेल, सुरेश विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह सरस्वती कॉलोनी श्री दुर्गा-हनुमान मंदिर समिति द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पं. वासुदेव शास्त्री द्वारा भगवान शिव का वैदिक मंत्रों के साथ पूजन-अर्चन कराया गया। इस अवसर पर देवेंद्र नेमा, राजेश शर्मा, नवीन नेमा, राकेश बादल, प्रशांत गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।
नर्मदा जल लेकर निकले 1500 कांवड़िए
आदर्श केसरवानी वैश्य हाथीताल सभा द्वारा गौरीघाट से कांवड़ यात्रा निकाली गई। करीब 1500 सौ कांवड़िए नर्मदा जल लेकर निकले। कांवड़ियों ने गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का नर्मदा जल से अभिषेक िकया। यात्रा संयोजक गोपाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, श्रीकांत केशरवानी, पुरुषोत्तम गुप्ता, हरिवंश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विशेष केशरवानी, गोविन्द गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।
भोले का किया जलाभिषेक
श्री गौरीशंकर जानकी-राम मंदिर समिति द्वारा तिलवाराघाट से कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ियों ने भूकम्प कॉलोनी पुरवा स्थित मंदिर में भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक िकया। यात्रा में जयंत मिश्रा, विनोद पटेल, कृष्णा पटेल, देवेंद्र सोनी, सुनीता पांडे, अनीता दुबे, शशि उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही।
भगवान महादेव की शाही सवारी निकली
बड़ी खेरमाई ट्रस्ट व खेरमाई भक्त परिवार के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महादेव की शाही सवारी बड़ी खेरमाई मंदिर भानतलैया से निकली। तमरहाई, मिलौनीगंज चौक, घोड़ानक्कास होते हुए मंदिर प्रांगण में धार्मिक उत्सव के साथ यात्रा संपन्न हुई। यात्रा में जीवंत झांकियों के साथ महादेव के गण भी शामिल हुए। यात्रा में शशि कांत मिश्रा, नलिन कांत बाजपेयी, शरद अग्रवाल, अनिल पाल, दीपचंद साहू, महेंद्र जागडे आदि शामिल हुए।
जयकारों के बीच निकली यात्रा
शिव साईं मंदिर कश्यप मौहल्ला द्वारा गौरीघाट से खेरमाई मंदिर फूटाताल तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवडिए हर-हर महादेव के जयकारे करते हुए निकले। यात्रा में पार्षद गोवर्धन कश्यप, रवि कश्यप, प्रदीप लाल ढीमर, धर्मेन्द्र कश्यप, रामकुमार, बलराम कश्यप, अरुण कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल हुए।
मातृशक्ति ने निकाली कांवड़ यात्रा
लम्हेटाघाट से मातृशक्ति द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व पार्षद अर्चना सिसौदिया ने किया। कावंड़ यात्रा का समापन कचनार सिटी स्थित शिव मंदिर में हुआ, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक िकया गया। इस दौरान रामेश्वर श्रीवास, विष्णु चढ़ार, अभित ठाकुर, पुष्पेन्द्र सिंह, एसपी सोनी, विधायक नीरज सिंह, राजकुमार पटेल, शिव पटेल, पार्षद सोनिया रंजीत सिंह, प्रतिभा भापकर, मोनिका पुष्पेन्द्र सिंह, संध्या सिंह आदि की उपस्थिति रही। पी-3
Created On :   29 July 2025 12:12 AM IST