- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सिविक सेंटर मढ़ाताल में यातायात...
वाहनों के बीच खड़ी रही काली फिल्म लगी कार: सिविक सेंटर मढ़ाताल में यातायात नियमों का उल्लंघन होता देख लोगों में छाया आक्रोश
डिजिटल डेस्क, भोपाल। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए काली फिल्म लगी कारें सड़कों पर जहां-तहां आसानी से देखी जा सकती हैं। ऐसा ही कुछ सिविक सेंटर मढ़ाताल में भी बीते दिनों हुआ, जब चारपहिया वाहनों के बीच खड़ी एक काले रंग की कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई देखी गई। यह दृश्य देख रहे क्षेत्रीय लोग भी खासे आक्रोशित हो उठे और उन्होंने इसे पुलिस की लचर कार्यप्रणाली का नतीजा करार दिया।
गौरतलब है कि मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत किसी भी चारपहिया वाहन पर काली फिल्म लगवाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके लिए समय-समय पर आरटीओ व ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं, लेकिन मौजूदा समय में ऐसा न होने के कारण एक बार फिर काली फिल्म लगी कारें सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आ रही हैं।
दिनभर खड़ी हुई देखी गई यह कार
क्षेत्रीयजनों की मानें तो काले रंग की एक कार बीते दिवस तेज गति से दौड़ते हुए सिविक सेंटर प्रेस कॉम्प्लेक्स के पास पहुंची। इसके बाद यहां काफी देर तक यह कार यूं ही खड़ी रही और लोग यह नजारा देखकर खासे परेशान रहे। उनका आरोप था कि इसे एक युवक चलाकर यहां लाया था और देर शाम तक यह वाहन यूं ही जस का तस खड़ा रहा। उनके अनुसार इस कार के समीप कुछ अन्य चारपहिया वाहन भी खड़े हुए थे, लेकिन यातायात नियमों के अनुसार उनके कांचों पर काली फिल्म नहीं लगी थी।
नियमित कार्रवाई बेहद जरूरी
क्षेत्रीयजनों का आरोप था कि यातायात पुलिस एवं आरटीओ के वरिष्ठ अधिकारी काली फिल्म लगी कारों को सड़कों पर लगातार दौड़ता देख रहे हैं। इसके बावजूद उनके द्वारा संबंिधत वाहन मालिकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करना कई तरह के संदेहों को जन्म देता है। यदि उनके द्वारा नियमित रूप से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाती है, तो अवश्य ही काली फिल्म लगी कारों का सड़कों पर दौड़ना बंद हो सकता है।
Created On :   15 Jun 2026 10:21 PM IST










