शहर वृत्त स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम शिविर में लोगों ने बताईं शिकायतें

शहर वृत्त स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम शिविर में लोगों ने बताईं शिकायतें
बिल जमा करने के बाद भी बता रही बकाया राशि

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

मप्र विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर जबलपुर शहर वृत्त स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम शिविर मंगलवार को मिशन कम्पाउंड परिसर संभागीय कार्यालय में लगाया गया। शिविर में पूर्व संभाग के एक उपभोक्ता ने बताया कि उसके द्वारा विगत माह बिजली का बिल जमा किया गया था, इसके बावजूद बकाया राशि बताई जा रही है। उपभोक्ता की शिकायत पर जाँच की गई। शिकायत सही पाए जाने पर तुरंत शिकायत का निराकरण किया गया। शिविर में कुल 6 शिकायतें पहुँचीं सभी का निराकरण किया गया। तीन शिकायतें बिल से संबंधित थीं। जिनमें से दो पश्चिम संभाग व एक दक्षिण संभाग की थीं। एक शिकायत विजय नगर संभाग की केबल खराब होने से संबंधित थी। वहीं पश्चिम क्षेत्र के एक उपभोक्ता द्वारा बिजली बिल का एसएमएस नहीं पहुँचने से संबंधित थी। शिविर के दौरान फोरम के अध्यक्ष इंजी. सुनील कुमार सिन्हा सहित सदस्य उत्तर संभाग के कार्यपालन यंत्री आरके पटेल, कृषक उपभोक्ता नब्बू पटेल, शहरी उपभोक्ता देवेश निगम आदि उपस्थित थे।

Created On :   19 July 2023 8:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story