दिसंबर 2022 तक की अवैध कॉलोनियों का शुरू हुआ सर्वे

दिसंबर 2022 तक की अवैध कॉलोनियों का शुरू हुआ सर्वे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2022 तक की अवैध कॉलोनियों के भी सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

नगर निगम ने दिसंबर 2022 तक आस्तित्व में आई अवैध कॉलोनियों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नगर निगम ने अवैध कॉलोनियों में रहने वालों से 15 दिन के भीतर पंजीयन कराने के लिए कहा है, ताकि अवैध कॉलोनियों को वैध किया जा सके।

अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा ने बताया कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत दिसंबर 2016 तक की अवैध कॉलोनियों के सर्वे का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2022 तक की अवैध कॉलोनियों के भी सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। अवैध कॉलोनियों में रहने वाले 15 दिन के भीतर कॉलोनी सेल में अपने विक्रय-पत्र के साथ आवेदन पत्र देकर पंजीयन करा सकते हैं।

Created On :   2 Jun 2023 10:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story