Jalgaon News: खड़से का आरोप - गिरीश महाजन की वजह से मेरे भतीजे ने सात साल जेल में काटे

खड़से का आरोप - गिरीश महाजन की वजह से मेरे भतीजे ने सात साल जेल में काटे
  • 7 साल जेल में बिताने के बाद राजू पाटिल बरी
  • सबूतों के अभाव में बरी हुए

Jalgaon News. पुलिस अधिकारी अश्विनी बिद्रे हत्या मामले में सात साल जेल में बंद एनसीपी (शरद पवार) के वरिष्ठ नेता व विधायक एकनाथ खडसे के भतीजे ज्ञानदेव उर्फ राजू पाटिल को हाल ही में पनवेल सत्र न्यायालय ने बरी कर दिया। उसके बाद अब खडसे ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि मेरे भतीजे को भाजपा नेता और मंत्री गिरीश महाजन के इशारे पर परेशानी में डाला गया। ज्ञात हो की एकनाथ खड़से के भतीजे ज्ञानदेव उर्फ राजू पाटिल को 10 दिसंबर 2017 को अश्विनी बिद्रे की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद कई बार उनकी जमानत खारिज हुई। हालांकि अब कोर्ट ने राजू पाटिल को बरी कर दिया है, जिससे खड़से परिवार को राहत मिली है। इस बीच, बिदरे हत्याकांड में अपने भतीजे का नाम आने के बाद विपक्ष ने उस समय एकनाथ खड़से की कड़ी आलोचना की थी। उस समय यह भी आरोप लगाया गया था कि खड़से अपने भतीजे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, सात साल जेल में बिताने के बाद राजू पाटिल को सबूतों के अभाव में अप्रैल में बरी कर दिया गया था। खडसे द्वारा यह ब्यान दिए जाने के बाद कि सात साल जेल में रहने के बाद मेरे भतीजे ने ही मुझे राज्य की जेलों में घटिया खाद्यान्न की आपूर्ति के बारे में जानकारी दी थी, जलगांव में पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आखिर आपका भतीजा इसमें कैसे शामिल हो गया। तब उन्होंने खेद व्यक्त किया कि मेरा भतीजा इसमें शामिल है, जबकि उसका अश्विनी बिदरे हत्याकांड से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा नेता और मंत्री गिरीश महाजन इसमें शामिल हैं।

Created On :   3 Jun 2025 7:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story